छात्राओं ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

नेहरू युवा केंद्र युवा मंडल व सरस्वती रामलीला समिति की ओर से नवज्योति माडल स्कूल जलालपुर की खेल नर्सरी में छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 08:29 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 08:29 AM (IST)
छात्राओं ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
छात्राओं ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

संस, सनौली : नेहरू युवा केंद्र, युवा मंडल व सरस्वती रामलीला समिति की ओर से नवज्योति माडल स्कूल जलालपुर की खेल नर्सरी में छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ ईशम सिंह, प्रिसिपल रेखा शर्मा ने किया। स्कूल के एमडी राजेश शर्मा ने कहा कि लड़कियां अब घर तक सीमित नहीं रही हैं। हर क्षेत्र में भागीदारी करते हुए देश की तरक्की में सहायक हैं। इस मौके पर नवीन रावल, सुमित कुमार, सुमन, नीलम मौजूद रहीं।

गणतंत्र दिवस को लेकर बार्डर पर पुलिस की चौकसी बढ़ी

संस, सनौली : गणतंत्र दिवस को लेकर सनौली थाना पुलिस ने हरियाणा-उत्तर प्रदेश बार्डर पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिग शुरू कर दी है। दोनों प्रदेशों की सीमा को जोड़ने वाले कच्चे रास्तों पर भी पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने रविवार को होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की तलाशी भी ली। पानीपत रिफाइनरी, एनएफएल, थर्मल पावर स्टेशन की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

मन में अत्याधिक संकल्प चिता का कारण : सुषमा

संस, सनौली : गांव बबैल स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शांति सरोवर सेवा केंद्र में रविवार को आध्यात्मिक कार्यक्रम हुआ। ब्रह्माकुमारी सुषमा ने कहा कि मन में अधिक संकल्पों का चलना मनुष्य की चिता का बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर एक मिनट में 20-25 संकल्प चलते हैं। इनकी संख्या बढ़ जाये तो तनाप शुरू हो जाता है। इस मौके पर पूजा, पूनम, नरेश, सुखबीर, रामकिशन, सतीश, सुरेश मौजूद रहे।

किसानों को जागरूक किया

संस, सनौली : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र उझा के विज्ञानी ने सरसों की फसल और अवशेष प्रबंधन की किसानों को जानकारी दी। विज्ञानी डा. राजबीर गर्ग और डा. सतपाल ने कहा कि रबी की तिलहन फसलों में सरसों मुख्य है। सरसों सिचित व बारानी दोनों क्षेत्र में बोई जा सकती है। जिला में सरसों की फसल का लगातार रकबा बढा है। किसानों को सरसों के खेत की प्रदर्शनी प्लांट का अवलोकन कराया गया। इस मौके पर सुरेंद्र, संदीप, कृष्ण, रामकुमार, प्रवेश, जोनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी