बिजली निगम के सभी 85 जेई हड़ताल पर गए

बिजली निगम के सभी 85 जेई (कनिष्ठ अभियंता) ने हड़ताल शुरु कर ददी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 09:34 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 09:34 AM (IST)
बिजली निगम के सभी 85 जेई हड़ताल पर गए
बिजली निगम के सभी 85 जेई हड़ताल पर गए

जागरण संवाददाता, पानीपत :

बिजली निगम के सभी 85 जेई (कनिष्ठ अभियंता) ने हड़ताल शुरु कर दी है। रविवार देर रात 10 बजे के बाद से कोई भी जेई ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। सरकारी वाट्सएप ग्रुप बंद कर दिए गए। मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिए। एचएसईबी डिप्लोमा होल्डर इंजीनियर एसोसिएशन के नेतृत्व में निगम के कनिष्ठ अभियंताओं की हड़ताल 25 सितंबर रात 12 बजे तक चलेगी। इस दौरान कोई भी जेई बिजली निगम में काम नहीं करेगा। यदि फाल्ट आते हैं तो ठीक करवाने भी जेई नहीं जाएंगे। एसोसिएशन के जिला प्रधान राय ¨सह ने बताया कि 19 सितंबर से जेई धरने पर थे। सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की।

बिजली कर्मचारियों की मुख्य मांगे :

जेई से एसडीओ की पदोन्नति का कोटा 35 से 50 प्रतिशत किया जाए।

हरियाणा विद्युत विभाग टाइम बाउंड स्केल दे।

अन्य प्रदेशों की तुलना में प्रदेश के जेई को सबसे कम वेतनमान दिया जा रहा है। पंजाब में जेई की बेसिक ग्रेड पे 5600 रुपये है जबकि हरियाणा में 4000 दिया जा रहा है। कार्य दबाव के अनुसार पदों का सृजन नहीं किया जा रहा। री-स्ट्रक्च¨रग की नीति को लागू कर रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की जाए।

chat bot
आपका साथी