विधायक के नाम का पत्थर उखाड़ा, पुलिस जांच शुरू

जागरण संवाददाता, पानीपत : वार्ड 18 की फौजी नगर गली में विधायक महीपाल ढांडा के नाम का पत्थर

By Edited By: Publish:Tue, 21 Feb 2017 02:15 AM (IST) Updated:Tue, 21 Feb 2017 02:15 AM (IST)
विधायक के नाम का पत्थर उखाड़ा, पुलिस जांच शुरू
विधायक के नाम का पत्थर उखाड़ा, पुलिस जांच शुरू

जागरण संवाददाता, पानीपत :

वार्ड 18 की फौजी नगर गली में विधायक महीपाल ढांडा के नाम का पत्थर उखाड़ने का मामला पुलिस में पहुंच गया। पार्षद संजीव दहिया ने पुलिस को शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने वार्ड के लोगों को चौकी में बुला लिया। पार्षद ने शिकायत में बताया कि यहां बार-बार पत्थर उखाड़ दिया जाता है। बोर्ड पर कालिख पोत दी जाती है, जिसकी शिकायत पुलिस को गई थी।

असंध चौकी में पहुंचे कालोनी वासी गोविंद, श्याम, सत्यनारायण, प्रवीण, बहादुर, सोनू ने बताया कि उन्होंने पत्थर नहीं उखाड़ा। गली को अधूरा छोड़ दिया गया। दो गलियों, बुद्धराम विधा कालोनी का पानी भरता है। रंगाई उद्योग का पानी भी उनके मकान के साथ खाली प्लाट में भर रहा है। बिजली के तार नीचे हैं, जिससे एक पशु की मौत भी हो चुकी है। इस शिकायत को सीएम विंडो में लगा चुके है। पत्थर उन्होंने नहीं उखाड़ा है। उनकी गली बनवाई जाए। पार्षद ने हमारी गलत शिकायत की है।

इस संदर्भ में पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि इस गली के निर्माण का दो बार टेंडर करवाया जा चुके हैं। दो गलियों के लिए 37 लाख 40 हजार रुपये का टेंडर था। ठेकेदार विजय सहगल ने टेंडर लिया था, जो ब्लैक लिस्ट हो गया। उसके बाद बाहरी कालोनी में विकास कार्य पर रोक लग गई। वह पूरा प्रयास कर रहे हैं कि यहां गली को पूरा करवाया जाए। डाई हाउस के कारण पानी भरा हुआ है। पत्थर उखाड़ने से समस्या हल नहीं होगी। बार-बार पत्थर उखाड़ने के कारण ही पुलिस को शिकायत दी थी। अब पुलिस अपना काम कर रही है।

असंध रोड चौकी पुलिस प्रभारी ने कहा कि विधायक का पत्थर गिराने के मामले की जांच चल रही है। गली के लोगों को बुलाकर पूछताछ की गई है।

chat bot
आपका साथी