सौ से ढाई सौ ग्राम का टांका लगा रहे आढ़ती, पड़ताल में पकड़ गई गड़बड़ी

निर्धारित से ज्यादा भराई पाए जाने पर आढ़ती को तलब कर पूछा गया तो बोले कि नमी के कारण बाद में वजन घट जाता है इसलिए ज्यादा भराई की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 10:42 AM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 06:31 AM (IST)
सौ से ढाई सौ ग्राम का टांका लगा रहे आढ़ती, पड़ताल में पकड़ गई गड़बड़ी
सौ से ढाई सौ ग्राम का टांका लगा रहे आढ़ती, पड़ताल में पकड़ गई गड़बड़ी

जागरण संवाददाता, समालखा : मार्केट कमेटी चेयरमैन हरपाल सिंह गाहल्याण व सचिव पवन कुमार ने शनिवार को मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान, गेहूं की कई ढेरियों पर लगे कांटे के तोल की जांच की। इसमें सौ से ढाई सौ ग्राम तक ज्यादा भराई पाई गई। इस पर अधिकारी ने संबंधित आढ़ती को तलब कर दोबारा गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि इससे अन्य आढ़तियों में भी हड़कंप मच गया। जो ढेरियों पर तोल बंद कर खिसक गए।

नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक जोरों पर है। हर रोज 60 हजार क्विटल से ज्यादा गेहूं की खरीद हो रही है। कमेटी के आकड़ों के मुताबिक अभी तक 2 लाख 94 हजार 685 क्विटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें फूड एंड सप्लाई 1 लाख 30 हजार 732, हैफेड 1 लाख 40 हजार 79 व स्टेट वेयर हाऊस ने 23 हजार 874 क्विटल गेहूं की खरीद की है। जबकि उक्त खरीदे गए गेहूं में से आधे से कम का ही उठान हो पाया है। जिस कारण मंडी में जगह को लेकर समस्या पैदा होती जा रही है। किसानों को फड पर गेहूं डालने के लिए भटकना पड़ रहा है। परंतु खरीद एजेंसिया उठाने में तेजी लाने की तरफ ध्यान नहीं दे रही हैं। चेतावनी देकर छोड़ा

मार्केट कमेटी के चेयरमैन, उप चेयरमैन व सचिव मंडी की जांच में पचास किलो के बैग में सौ से ढाई सौ ग्राम तक अधिक भराई पाई गई। निर्धारित से ज्यादा भराई पाए जाने पर आढ़ती को तलब कर पूछा गया तो बोले कि नमी के कारण बाद में वजन घट जाता है इसलिए ज्यादा भराई की गई। वहीं, कई आढ़ती गड़बड़ी पकड़े जाने के डर से ढेरी छोड़कर फरार हो गए। कमेटी सचिव पवन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान आढ़तियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा गया है। दोबारा किसी के तोल में गड़बड़ी पाई जाती है तो उसका लाइसेंस रद किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी