सीरो सर्वे इसी माह : 50 कलस्टर बनाकर लिए जाएंगे 2000 सैंपल

कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ रही है। शहर-देहात के कितने लोगों के शरीर में एंटीबाडी बनी इसके लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर सीरो सर्वे-थ्री कराने का निर्णय लिया है। पानीपत में इस बार 50 कलस्टर बनाए जाएंगे। हर जगह से 40 लोगों के ब्लड सैंपल लिए जाने हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 08:41 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 08:41 PM (IST)
सीरो सर्वे इसी माह : 50 कलस्टर बनाकर लिए जाएंगे 2000 सैंपल
सीरो सर्वे इसी माह : 50 कलस्टर बनाकर लिए जाएंगे 2000 सैंपल

जागरण संवाददाता, पानीपत : कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ रही है। शहर-देहात के कितने लोगों के शरीर में एंटीबाडी बनी, इसके लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर सीरो सर्वे-थ्री कराने का निर्णय लिया है। पानीपत में इस बार 50 कलस्टर बनाए जाएंगे। हर जगह से 40 लोगों के ब्लड सैंपल लिए जाने हैं।

वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डा. ललित वर्मा ने बताया कि अगस्त-2020 में पहला सीरो सर्वे हुआ था। शहर और गांवों से 879 के सैंपल लिए गए थे। दूसरा सीरो सर्वे अक्टूबर-2020 में हुआ था। 15 कलस्टर से 726 (शहर में 289, ग्रामीण क्षेत्र में 437) सैंपल लिए गए थे। इस बाद कलस्टर बढ़ाकर 50 और सैंपल संख्या बढ़ाकर 2000 की गई है। पहले तीसरा सर्वे 15 जून को होना था। सर्वे में लगाई 16 टीमें फील्ड में उतार दी गई थी। हर कलस्टर में छह से नौ साल आयु के दो बच्चों, 10 से 17 साल आयु से छह और 18 साल से अधिक आयु वर्ग में 12 सैंपल लिए जाने थे।

पहले ऐनवक्त पर सर्वे को निरस्त कर दिया गया था। डा. वर्मा ने बताया कि अभी जिला से प्लान मांगा गया है। इस बार किस आयु वर्ग और कौन से एरिया से कितने लोगों के रक्त नमूने लिए जाने हैं, इस विषय में निर्देश का इंतजार है। साठ फीसद के शरीर में एंटीबाडी बने, तब सुरक्षित

डा. वर्मा ने बताया कि जितने अधिक लोगों के शरीर में कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबाडी बन जाएगी उतना ही ठीक होगा। किसी एरिया में 60 फीसद लोगों के शरीर में एंटीबाडी बन गई है तो वह मजबूत हर्ड इम्युनिटी कहलाएगी। उस एरिया के लोगों को कोरोना सहित दूसरे संक्रमण का डर कम रहेगा। प्रथम सीरो सर्वे की रिपोर्ट

अगस्त-2020 में शहर में कुल 352 लोगों (130 पुरुष व 222 महिलाओं) के ब्लड सैंपल लिए गए थे। इनमें से 13 पुरुषों, 13 महिलाओं (क्रमश: 10 व 5.85 फीसद) के शरीर में एंटीबाडीज डेवलप हुई थी। ग्रामीण क्षेत्र में कुल 527 (246 पुरुष, 281 महिलाओं) के ब्लड सैंपल लिए गए थे। 22 पुरुषों और 14 महिलाओं (क्रमश: 8.94 व 4.98 फीसद) के शरीर में एंटीबाडीज बनी थी। यानि, 7.4 फीसद जनसंख्या के शरीर में हर्ड इम्युनिटी बनी थी। द्वितीय सीरो सर्वे की रिपोर्ट

अक्टूबर-2020 में दूसरा सीरो सर्वे हुआ था। 15 कलस्टर बनाए थे। 726 (शहर में 289, ग्रामीण क्षेत्र में 437) सैंपल लिए गए थे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नवंबर में रिपोर्ट जारी की थी। जिला में 23 लोगों के शरीर में हर्ड इम्यूनिटी बन चुकी थी। शहरी क्षेत्र में 36.67 फीसद, ग्रामीण क्षेत्र में 13.95 फीसद आबादी के शरीर में हर्ड इम्युनिटी बनी थी। इसलिए जरूरी तीसरा सीरो-सर्वे

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने गत माह चौथे सर्वे की रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट में बताया था कि देश की करीब 67.6 फीसदी आबादी में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबाडी विकसित हो चुकी है। हरियाणा में यह दर 60.1 फीसद है। आइसीएमआर ने यह भी कहा था कि जिला स्तर पर संक्रमण दर अलग हो सकती है। इसलिए, जिला स्तर पर अलग से सीरो सर्वे कराने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी