होली हार्ट स्पो‌र्ट्स स्कूल में होनहारों का सम्मान, शिक्षा के साथ खेल में दिखाई प्रतिभा

भापरा स्थित होली हार्ट स्पो‌र्ट्स स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। चेयरमैन दलबीर खोखर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

By Edited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 02:25 PM (IST)
होली हार्ट स्पो‌र्ट्स स्कूल में होनहारों का सम्मान, शिक्षा के साथ खेल में दिखाई प्रतिभा
होली हार्ट स्पो‌र्ट्स स्कूल में होनहारों का सम्मान, शिक्षा के साथ खेल में दिखाई प्रतिभा
पानीपत, जेएनएन। भापरा स्थित होली हार्ट स्पो‌र्ट्स स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। चेयरमैन दलबीर खोखर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्र में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। जतिन दूहन को बेस्ट प्लेयर और मोहित रूहल को होली हार्ट प्राइड का खिताब मिला। दलबीर खोखर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल व अन्य क्षेत्र में भी बच्चों को रुचि रखनी चाहिए। खेलों से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। जीवन में मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत कभी भी बेकार नहीं जाती है। मैनेजर सीमा खोखर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हर बच्चे के अंदर कोई न कोई प्रतिभा होती है। जरूरत है उसे पहचानने की। इस मौके पर दीपिका मल्होत्रा, सुमन देशवाल, सीमा, रेनू, कमलेश शर्मा, सविता, निशा शर्मा, दीपक, राहुल, पूजा, बबीता व मीना तिवारी मौजूद रहे।
chat bot
आपका साथी