स्कूलों बच्चों ने आनलाइन मनाया दशहरा

जागरण संवाददाता समालखा माडल टाउन स्थित जीवीएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने वाट्सएप ग्रुप के माध्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:41 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:41 AM (IST)
स्कूलों बच्चों ने आनलाइन मनाया दशहरा
स्कूलों बच्चों ने आनलाइन मनाया दशहरा

जागरण संवाददाता, समालखा : माडल टाउन स्थित जीवीएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दशहरा पर्व मनाया। बच्चों के बीच काव्य पठन व भाषण प्रतियोगिता कराई गई। नर्सरी से पांचवीं कक्षा के बच्चों ने श्रीराम व रावण के बीच युद्ध के ²श्य को रंगों के जरिये कागज पर भी उतारा। छठी से दसवीं के विद्यार्थियों ने श्रीराम की महत्ता का काव्य रुप से वर्णन कर पर्व के महत्व व समाज में फैली बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। छात्रा तमन्ना ने स्लोगन लिखा, अंशिका ने वीडियो के माध्यम से कविता प्रस्तुत की, वंश शर्मा ने कविता लिखी व केजी कक्षा से अनिका ने भी शानदार चित्रण किया। स्कूल प्रबंधक राधेश्याम जांगड़ा व उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हमें अन्याय के खिलाफ लड़ाई लडऩे के प्रति प्रेरित भी करता है। वहीं प्राचार्य पम्मी ठकराल ने बच्चों को श्रीराम द्वारा स्थापित जीवन मूल्यों व आदर्शों के महत्व को बताकर उन्हें अपनाने की प्रेरणा दी।

chat bot
आपका साथी