वर्ष भर धार्मिक रंग से रंगा रहा औद्योगिक शहर

जागरण संवाददाता, पानीपत : 11 अप्रैल को पांच लाख नागरिकों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया था। यह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Dec 2017 02:03 AM (IST) Updated:Wed, 27 Dec 2017 02:03 AM (IST)
वर्ष भर धार्मिक रंग से रंगा रहा औद्योगिक शहर
वर्ष भर धार्मिक रंग से रंगा रहा औद्योगिक शहर

जागरण संवाददाता, पानीपत :

11 अप्रैल को पांच लाख नागरिकों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया था। यह शहर का सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम था। जिसमें बड़ी जन सहभागिता थी। इसमें दोपहर दो बजे को शहर में सारे आटो रुक गए । आटो चालकों ने हनुमान चालीसा पाठ किया था। व्यापारिक एसोसिएशन ने शाम तीन बजे सामूहिक पाठ किया था। लाखों बच्चों ने सुबह प्रार्थना सभा में पाठ किया था। रात को आठ बजे सभी मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ हुआ था। इसके अलावा पानीपत जिला जेल में, बार एसोसिएशन में, कूड़ा बीनने वाले लोगों, सभी पार्को में हनुमान चालीसा का पाठ हुआ था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित गुजरात के मुख्यमंत्री राज्यपाल अंडेमान निकोबार जगदीश मुखी ने शुभकामना संदेश दिया था।

गीता महोत्सव ने बिखेरी छटा

वर्ष 2017 का वर्ष औद्योगिक शहर में धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छाप छोड़ गया है। तीन दिनों तक आर्य कॉलेज परिसर में चला गीता महोत्सव कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गीता आरती के साथ-साथ सिख समाज द्वार दिया गया हजारों लोगों का सामूहिक भंडारा यादगार बन गया। पूरे शहर में गीता शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें पांच हजार स्कूली बच्चों ने भाग लिया। महोत्सव को लेकर इतना अधिक उत्साह बना कि माडल टाउन तथा हुडा सेक्टर 12 दो स्थानों अलग-अलग शोभायात्रा निकाली पड़नी। जिसका का संगम संजय चौक पर हुआ। पूरा शहर ही गीतामय बन गया।

स्वामी ज्ञानानंद का जन्मोत्सव मना

इस वर्ष गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद का जन्मोत्सव जीओ गीता सेक्टर 13-17 में मनाया गया। जिसमें देश भर के प्रमुख संतों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हिमाचल राज्यपाल सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, अनेक मंत्री विधायक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सेक्टर 13-17 में चौक का नाम जीओ गीता रखा गया। देश भर से हजारों लोगों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।

पहली बार हुई हनुमान कथा

पानीपत देवी मंदिर में पहली बार विजय कौशल महाराज के मुखारविंद से हनुमान कथा का आयोजन किया गया। बाला जी प्रचार समिति द्वारा इस कथा आयोजन किया गया। एक सप्ताह यह कथा चली। शहर वासियों पर ने पहली बार हनुमान कथा में भाग। आमतौर पर भागवत कथा, राम कथा होती है। पहली बार हुई हनुमान कथा श्रद्धालुओं के दिलों पर छाप छोड़ी।

खाटू श्याम का संकीर्तन हुआ

देवी मंदिर में खाटू श्याम का संकीर्तन मार्च माह में हुआ। जिसमें कई प्रदेशों के भजन गायकों ने खाटू की महिमा गायी वहीं पंडित छेदी लाल द्वारा नवंबर माह में देवी मंदिर में खाटू श्याम संकीर्तन करवाया गया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी का सौदापुर के नजदीक बने ज्ञान मान सरोवर का उद्घाटन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा कई कार्यक्रम वर्ष भर करवाए गए। जिनमें मुख्य कार्यक्रम ज्ञान मान सरोवर में हुआ। जिसमें दादी जानकी पहुंची। कार्यक्रम में पांच हजार लोग आए थे। ज्ञान मान सरोवर का उद्घाटन हुआ। दस कन्याएं ब्रह्माकुमारी बनी। दादी जानकी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की 137 देशों में फैली शाखाओं की मुख्य प्रशासिका है। मुख्यालय माउंट आबू से आकर उन्होंने आर्शीवचन दिया। अगस्त माह में रक्षा बंधन पर सेक्टर 12 में एक हजार व्यापारियों को राखी सूत्र बांधा गया था तथा बिजनेस में बिजी के स्थान पर ईजी होने का संकल्प करवाया गया।

सुधांशु महाराज ने दो बार दिए प्रवचन

विश्व जागृति मिशन के संचालक संत सुदर्शन महाराज शहर में दो बार राष्ट्रीय संत सुदर्शन महाराज आए। उन्होंने निंबरी स्थित आश्रम में गोशाला का उ्दघाटन किया वहीं स्काई लार्क विश्राम गृह में दिसंबर माह में प्रवचन किए।

जगन्नाथ यात्राएं निकाल

शहर में जगन्नाथ यात्राएं निकाली गई। इस्कॉन कुरुक्षेत्र द्वारा जगन्नाथ यात्रा निकाली गई साथ ही एक सप्ताह तक भागवत कथा की। जगन्नाथ मंदिर द्वारा भी जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। जगन्नाथ यात्राओं में छाप छोड़ी।

ओशो शैलेंद्र भी पहुंचे शहर म ं

वर्ष 2017 के जाते-जाते 24 दिसंबर को ओशो रजनीश के भाई ओशो शैलेंद्र ने भी अपना कार्यक्रम देकर ओशो के भक्तों को रिझाया। व्यस्त जीवन में शांति कैसे विषय पर विस्तार से जानकारी देकर छाप छोड़ ।

जैन स्थानक में हुए चातुर्मास प्रवचन

वर्ष 2017 में जैन स्थानक में जैन मुनि सुशील चार माह तक विराजमान रहे। हजारों लोगों ने उनके दर्शन कर प्रवचन सुने। तीन ठाणे के जैन संतों के दर्शन के लिए कई प्रदेशों के जैन श्रद्धालु भी पहुंचे।

कलंदर शाह सहित अन्य मस्जिदों में मना उर्स

शहर में कलंदर शाह सहित अन्य मस्जिदों में उर्स मना। सबसे बड़ा कार्यक्रम कलंदर शाह में हुआ। जिसमें देश कई प्रदेशों के कव्वाल पहुंच ।

प्रकाशोत्सव के आयोजन

गुरुद्वारा में प्रकाशोत्सव के आयोजन हुए। नगर कीर्तन निकाले गए। गुरुद्वारा डेरा सच्चा सौदा में वार्षिक कार्यक्रम में देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचे।

chat bot
आपका साथी