एक तरफ कांग्रेस का किसान मजदूर सम्‍मेलन, दूसरी तरफ लोगों जेब हुई खाली, जानिए क्‍या मामला

हरियाणा के कैथल में कांग्रेस की ओर से किसान मजदूर सम्‍मेलन हुआ। इस किसान मजदूर सम्‍मेलन के जरिए कांग्रेस ने सरकार पर किसान आंदोलन को लेकर घेरने का प्रयास किया। वहीं सम्‍मेलन के दौरान लोगों की जेबें भी कटीं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 01:51 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:51 PM (IST)
एक तरफ कांग्रेस का किसान मजदूर सम्‍मेलन, दूसरी तरफ लोगों जेब हुई खाली, जानिए क्‍या मामला
कांग्रेस किसान मजदूर सम्‍मेलन में लोगों की पर्स काटी गई।

कैथल, जेएनएन। कैथल में कांग्रेस पार्टी का किसान-मजदूर सम्मेलन था। इसमें कई जिलों से बड़़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं की इस भीड़ जेबकतरे भी शामिल रहे। लिहाजा उन्होंने भीड़ का खूब फायदा उठाया और लोगों की जेबों पर हाथ साफ किए। दो कार्यकर्ताओं की ओर से थाना सिविल लाइन में एफआइआर दर्ज करवाई गई है।

हिसार निवासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने दोस्त हांसी निवासी आनंद के साथ कैथल के खुरानिया पैलेस में आयोजित कांग्रेस के किसान-मजदूर सम्मेलन में शिरकत करने गए थे। इस दौरान भीड़ होेन के कारण उनके साथ धक्का-मुक्की हुई। इसी धक्का-मुक्की में आनंद और उसकी दोेनों की जेब कट गई। आनंद की जेब में 17 हजार रुपये थे और उसके पास 35 हजार रुपये। दोनों के 52 हजार रुपये इस सम्मेलन में निकल गए।

बता दें कि अखिल भारतीय किसान-खेत मजदूर कांग्रेस की ओर से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल और राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला मुख्य रूप से पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं के हुजूम को देखकर हालांकि मंच से लगातार घोषणा की जा रही थी कि भीड़ में जेबकतरे भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए अपनी-अपनी जेबों का ख्याल रखिये। बताया गया कि छह से सात लोगाें की जेबें इस कार्यक्रम के दौरान कटी हैं, लेकिन दो ही ने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। दो लोगों के मोबाइल फोन भी गुम हुए हैं। थाना सिविल लाइन में मामले के जांच अधिकारी बलविंद्र सिंह ने बताया कि हिसार के सतपाल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी