धर्म परिवर्तन को लेकर किला चौकी में हंगामा

जागरण संवाददाता, पानीपत : राजीव कालोनी की एक महिला ने सास-ससुर व अन्य दो लोगों पर जबरन धर्म परिवर्त

By Edited By: Publish:Fri, 29 Jul 2016 01:51 AM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2016 01:51 AM (IST)
धर्म परिवर्तन को लेकर किला चौकी में हंगामा

जागरण संवाददाता, पानीपत : राजीव कालोनी की एक महिला ने सास-ससुर व अन्य दो लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता और आरोपी पक्ष किला चौकी में आमने-सामने हो गए और जमकर कहासुनी हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। पुलिस ने मामला धर्म परिवर्तन का न होकर मकान में हिस्सेदारी का बताया है। बवाल होते देख पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

राजीव कालोनी की मनीषा रानी ने 26 जुलाई को किला चौकी पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 3 मार्च 2016 को उसकी शादी कालोनी के रवि के साथ ¨हदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसकी सास लक्ष्मी और ससुर बाबूराम ने ¨हदू से इसाई धर्म अपना रखा है। जबकि इस बारे में उसे शादी से पहले नहीं बताया गया था। उसे धोखे में रखा गया और झूठ बोलकर विवाह कराया गया। आरोप है कि उसे व उसके पति रवि को पहले पैसे का लालच दिया। वे नहीं माने तो उन्हें जबरन इसाई धर्म परिवर्तन के बाध्य किया जा रहा है। सास लक्ष्मी, ससुर बाबूराम, मामा कलवा राम और दीपक पास्टर दुष्ट आत्मा का वास बताकर उसकी बार-बार पिटाई करते हैं। गाली गलौज कर घर से बाहर निकाल देते हैं।

गत 26 जुलाई को वह घर में बिंझौल के वीरेंद्र आर्य से धार्मिक अनुष्ठान करा रही थी। तभी सास व ससुर ने हवन सामग्री फेंक दी, मूर्ति तोड़ दी और वीरेंद्र के साथ बदसुलूकी की। मनीषा ने उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, रवि ने माता-पिता पर आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे के लालच में धर्म परिवर्तन किया है। वह व उसकी पत्नी धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहते हैं तो उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। दो संगठन शहर में सामाजिक कार्यों की आड़ में धर्म परिवर्तन करने की साजिश रच रहे हैं।

धर्म परिवर्तन नहीं किया तो कर दिया बेदखल

बाबूराम के बड़े बेटे चेतन की पत्नी ममता निवासी डावर कालोनी ने एसपी के नाम भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके सास व ससुर ने पैसे के लालच में धर्म परिवर्तन किया है। ननद की शादी में इसाई धर्म के लोगों ने एक लाख की सहायता की थी। वह भी इसाई बन गई। उसने, उसके पति व तीन बेटियों ने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो सास व ससुर ने उन्हें घर से निकाल कर बेदखल कर दिया। आरोप है कि उसके देवर को हर महीने 20 हजार रुपये मिलते हैं। उसके खातों में भी बाहर से काफी पैसा आता है। ममता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनका ¨हदू धर्म परिवर्तन होने से रोका जाए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

दबाव नहीं डाला

उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के सियानी गांव निवासी लक्ष्मी पत्नी बाबूराम हाल पता राजीव कालोनी ने बताया कि उसके चेतन, रवि, सतीश व पवन और एक बेटी है। उसका दावा है कि उसने, पति, दो बेटों व बेटी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। न ही उसने बेटे रवि, चेतन, पुत्रवधू मनीषा और ममता को धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य किया है। उसने तो बेटे रवि के कहने पर ही चेतन व मनीशा का उत्तराखंड, सफीदों व करनाल में इलाज कराया है। धर्म परिवर्तन कराने के आरोप बेबुनियाद है।

चौकी प्रभारी ने पांच मिनट में दी क्लीन चिट

किला चौकी प्रभारी राममेहर सिंह ने लक्ष्मी व उनके पति बाबूराम और दीपक पास्टर को पांच मिनट में क्लीनचिट दे दी कि उन्होंने मनीषा व रवि का धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास नहीं किया है। रवि अपने पिता के मकान से हिस्सा चाहता है। वे दे नहीं रहा है। इसलिए रवि व उसकी पत्नी धर्म परिवर्तन के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी