कांग्रेस सेवादल में नई जान फूंकने की तैयारी

कांग्रेस सेवादल में नई जान फूंकने की तैयारी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 02:48 PM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 04:56 PM (IST)
कांग्रेस सेवादल में नई जान फूंकने की तैयारी
कांग्रेस सेवादल में नई जान फूंकने की तैयारी

जागरण संवाददाता, जींद : कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने कहा कि सेवादल के संगठन में अब नई जान फूंकी जाएगी। संगठन को नई सिरे से चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा। हरियाणा समेत पूरे देश में बूथ स्तर तक कांग्रेस सेवादल के नए सदस्य बनाए जाएंगे। वह शुक्रवार को यहां दालमवाला होटल में सेवादल के प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर भी मौजूद थे।

लालजी देसाई ने कहा कि हर महीने के अंतिम रविवार को देशभर में सेवादल के कार्यकर्ता राष्ट्रध्वज फहराएंगे। देसाई ने भाजपा व आरएसएस का नाम लिए बिना कहा कि जिन लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में देश के साथ गद्दारी की, आज वही लोग राष्ट्रभक्ति का राग अलाप रहे हैं। देश को जाति, धर्म व भाषा के नाम पर बांटने में लगे इन लोगों का कच्चा चिट्ठा देश की जनता के सामने खोला जाएगा। देसाई ने कहा कि 10 व 11 जून को दिल्ली में कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें सेवादल के सदस्यों का राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मार्गदर्शन करेंगे।

देसाई ने कहा कि सेवादल के सदस्यों का प्रशिक्षण दोबारा शुरू किया जाएगा। लोगों की सहूलियत के हिसाब से प्रशिक्षण का तरीका भी बदला जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के मुख्य संगठक छोटा ¨सह चौहान, प्रमोद सहवाग, डा. स्नेहलता आदि मौजूद थे।

-------------

प्रभारी के बाद होगी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति होने के बाद सभी जिलाध्यक्षों समेत अन्य पदों पर नियुक्तियां कर दी जाएंगी। देश में बढ़ते तेलों के दाम, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस मोर्चा खोलेगी। भाजपा के झूठे वादों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

chat bot
आपका साथी