महिला योग दिवस पर योग-ध्यान का कराया अभ्यास

फोटो 20 सेक्टर-13 में संपन्न हुआ कार्यक्रम जागरण संवाददाता पानीपत भारतीय योग संस्थान पानीप

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 07:25 AM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 07:25 AM (IST)
महिला योग दिवस पर योग-ध्यान का कराया अभ्यास
महिला योग दिवस पर योग-ध्यान का कराया अभ्यास

फोटो 20

सेक्टर-13 में संपन्न हुआ कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, पानीपत : भारतीय योग संस्थान पानीपत जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-13 स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब परिसर में महिला योग दिवस मनाया गया। इसमें योग की सूक्ष्म क्रियाएं, ओम की ध्वनि, गायत्री मंत्र का उच्चारण, योग साधना, प्राणायाम साधना, हंसी योग, नेत्र सुरक्षा, ध्यान, भजन-प्रवचन और शांति पाठ जैसे कई कार्यक्रम संपन्न हुए।

संस्थान के जिला प्रधान नरेश कांबोज ने आयोजन का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि संस्थान के भारत तथा विदेशों में 4200 से अधिक योग साधना केंद्र हैं। ज्योति मिगलानी ने महिला योग दिवस एवं महिला सशक्तीकरण पर कहा कि संसार में महिलाओं के बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो सकता। सेक्टर-13 की केंद्र प्रमुख रजनी नारंग ने आसन व प्रणायाम, मीनू बतरा ने सूक्ष्म क्रियाओं ओम ध्वनि, गायत्री उच्चारण, हंसी का अभ्यास, ध्यान, प्रार्थना व शक्ति का पाठ कराया। प्रेमलता ने भजन सुनाया। मंच संचालन बेबी जाहनवी मिगलानी ने किया। इस मौके पर सुरजीत मोहन गुप्ता, सोहन लाल, हवा सिंह, पंकज मल्होत्रा, राजपाल मान, बलबीर सिंह, सतीश अरोडा, नवीन मल्होत्रा, वंश नारंग, प्रेम सागर, पुष्पा मेहता ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी