डेंजर लाइनें बदलने का काम शुरू, पहले चरण में सात बदली जाएंगी

शहर में डेंजर लाइनों को बदलने के लिए आखिर बिजली निगम जागा। निगम ने मॉडल टाउन के साथ लगते गौतम नगर से लाइनों को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 09:04 AM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 09:04 AM (IST)
डेंजर लाइनें बदलने का काम शुरू, पहले चरण में सात बदली जाएंगी
डेंजर लाइनें बदलने का काम शुरू, पहले चरण में सात बदली जाएंगी

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर में डेंजर लाइनों को बदलने के लिए आखिर बिजली निगम जागा। निगम ने मॉडल टाउन के साथ लगते गौतम नगर से लाइनों को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में सात लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। निगम को ऐसी 46 लाइनों को शिफ्ट करना है। बाकी 39 लाइनों पर आब्जेक्शन लगे हुए हैं।

रेलवे स्टेशन के पास मॉडल टाउन के साथ लगते गौतम नगर में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन शिफ्ट करने का काम मंगलवार शाम को शुरू हो गया। लाइन को नारायण दत्त अस्पताल से जाटल रोड रेलवे ओवरब्रिज तक जाने वाली सड़क पर शिफ्ट की जाएगी। निगम अधिकारियों के अनुसार इस सड़क के साथ पहले से ही पोल खड़े हैं। निगम तारों की बजाय केबल लगाएगा। स्टोर से केबल की सप्लाई निकलवाई जाएगी। कर्मचारियों ने बताया कि खंभे पर केबल उलझी हुई है। निगम का स्टाफ इन सबको अलग कर रहा है। ऐसी स्थिति में लाइन चलाने पर फाल्ट आने का डर रहेगा।

निदेशालय स्तर पर अटकी हैं 39 लाइन

शहर में 46 लाइनें खतरनाक हैं। निगम अधिकारियों ने पिछले दिनों इनको शिफ्ट करने का प्रपोजल बनवाया था। जेई, एसडीओ और एक्सईएन ने अपने स्तर पर प्रस्ताव बनाकर एसई को सौंपी। उन्होंने यहां से प्रस्ताव बनाकर निदेशालय भेज दिया। उच्चाधिकारियों ने 39 लाइनों पर ऑब्जेशन लगा दिया। बाकी सात लाइनों को शिफ्ट करने की मंजूरी दे दी।

हादसों ने खोली निगम की आंखें

11 हजार वोल्ट की लाइनों से कई हादसे हो चुके हैं। शनिवार को करनाल के बसताड़ा गांव का 16 वर्षीय रितिक गौतम नगर में तारों की चपेट में आ गया था। वह बुरी तरह से झुलस गया था। स्वजनों के अनुसार रितिक गौतम नगर में अपने मामा ईश्वर के घर आया हुआ था। वह छत पर पानी की टंकी में पानी देखने के लिए गया था। वह पैर फिसलकर लाइन पर गिर गया था। लोगों ने निगम पर अनदेखी के आरोप लगाते हुए ईदगाह रोड पर जाम लगा दिया था। विधायक प्रमोद विज और निगम के अधिकारियों ने आश्वासन देकर लोगों को शांत किया था।

chat bot
आपका साथी