Weather Update: जमकर बरसे बदरा, देखिए, मानसून की पहली बारिश की तस्वीरें

मानसून ने दस्तक दे दी है। हरियाणा के कई जिलों में सुबह जोरदार बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। लोगों को गर्मी से राहत मिली।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 04 Jul 2019 01:27 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jul 2019 02:21 PM (IST)
Weather Update: जमकर बरसे बदरा, देखिए, मानसून की पहली बारिश की तस्वीरें
Weather Update: जमकर बरसे बदरा, देखिए, मानसून की पहली बारिश की तस्वीरें

पानीपत, जेएनएन। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली। मानसून ने दस्तक दे दी है। बुधवार रात से बारिश शुरू हो गई। हरियाणा के पानीपत, करनाल सहित कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं फसल को लेकर चिंतित किसानों को भी राहत मिली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्‍थान के मौसम विशेषज्ञ डॉक्‍टर डीएस बुंदेला ने बताया कि यह मानूसन की पहली बारिश है। फ‍िलहाल अच्‍छी बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

पानीपत में सुबह 11 बजे जोरदार बारिश।

पिछले कई दिनों से गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के लिए बारिश खुशियां लेकर आई। बुधवार रात को तेज बारिश हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बारिश लगातार जारी है। तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। पानीपत का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पानीपत में बारिश से खेत में पानी भर जाने के बाद आसमान को निहार कर किसान चेहरे पर मुस्‍कान लाते हुए मानों भगवान का धन्‍यवाद कर रहा हो।


पानीपत में भैंसवाल गांंव के पास बारिश में खेत की मेड़़ को मिट्टी लगता किसान।

अन्‍नदाता खुश
बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आई। धान के लिए यह बारिश फायदेमंद है। जिन किसानों ने इन फसलों की बुवाई कर दी है वह काफी खुश हैं। किसानों ने बताया कि मौजूदा समय में फसल के लिए बारिश की जरूरत थी। बारिश होने के साथ ही जिन किसानों ने धान रोपाई नहीं की थी अब वे रोपाई में तेजी लाएंगे। 

 

यमुनानगर में बारिश से जलभराव।

जलभराव बनी समस्या
बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव से लोग परेशान रहे। जगह-जगह नाले और नालियां जाम होने से घरों में पानी भरा। सड़कों में जलभराव से वाहन चालकों को भी समस्या का सामना करना पड़ा।


पानीपत मेंं छाए बादल।

वहीं, हिसार में भी जमकर बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।


बाबैल गांव के पास खेत मे धान की रोपाई करते मजदूर।
 

chat bot
आपका साथी