सिविल अस्पताल का ओटी तीन दिन बंद, नहीं होंगे सिजेरियन प्रसव

सिविल अस्पताल के एनस्थेटिस्ट सहित सात कर्मचारी सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें अधिकांश ऑपरेशन थियेटर(ओटी) का स्टाफ है। अब थियेटर को फ्यूमीगेट (संक्रमण मुक्त)करने के बाद तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। सिजेरियन प्रसव सहित दूसरे सभी ऑपरेशन भी बंद रहेंगे। गर्भवती महिलाओं को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 08:11 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 08:11 AM (IST)
सिविल अस्पताल का ओटी तीन दिन बंद, नहीं होंगे सिजेरियन प्रसव
सिविल अस्पताल का ओटी तीन दिन बंद, नहीं होंगे सिजेरियन प्रसव

जागरण संवाददाता, पानीपत : सिविल अस्पताल के एनेस्थेटिस्ट सहित सात कर्मचारी सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें अधिकांश ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का स्टाफ है। अब थियेटर को फ्यूमीगेट (संक्रमण मुक्त) करने के बाद तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। सिजेरियन प्रसव सहित दूसरे सभी ऑपरेशन भी बंद रहेंगे। गर्भवती महिलाओं को खानपुर मेडिकल कालेज रेफर किया जाएगा।

दरअसल, 28 जुलाई को महिला एनेस्थेटिस्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी। वह फिलहाल क्वारंटाइन पीरियड में हैं। सोमवार को दूसरे एनेस्थेटिस्ट सहित ओटी के स्टाफ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। तीसरे एनेस्थेटिस्ट डा. वीरेंद्र ढांडा हाल में ही कोरोना से मुक्त हुए हैं। उन पर आइसोलेशन वार्ड, फ्लू कॉर्नर की जिम्मेदारी भी है। किसी भी तरह की सर्जरी में एनेस्थेटिस्ट की मौजूदगी जरूरी है, फिलहाल यह संभव नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने तीन दिन के लिए सभी तरह की सर्जरी बंद रखने का निर्णय लिया है। अस्पताल की प्रिसिपल मेडिकल ऑफिसर डा. सपना गहलावत ने बताया कि ओटी स्टाफ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आएंगी, सोचा नहीं था। भविष्य में गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव के लिए रेफर न करना पड़े, विकल्प पर भी फोकस रहेगा।

रस्सा लगाकर प्रवेश किया बंद

अस्पताल के प्रशासनिक ब्लॉक में आमजन के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित सभी लिफ्ट के पास गार्ड खड़े किए गए हैं। रैंप के मुहाने पर रस्सा बांधकर आवाजाही बंद कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ या अत्यधिक जरूरी कार्य से आए लोगों को ही द्वितीय-तृतीय तल पर आने-जाने दिया गया।

chat bot
आपका साथी