39 किग्रा भार में नेहा ने फहराया परचम

हथवाला रोड स्थित आशादीप सीसे स्कूल की छात्रा नेहा ने दिखाई प्रतिभा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 02:39 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 02:39 PM (IST)
39 किग्रा भार में नेहा ने फहराया परचम
39 किग्रा भार में नेहा ने फहराया परचम

जागरण संवाददाता, समालखा : हथवाला रोड स्थित आशादीप सीसे स्कूल की छात्रा नेहा और छात्र नवनीत शर्मा का समालखा पहुंचने पर स्वागत किया गया। दोनों आपस में भाई-बहन हैं। दोनों ने दिल्ली के छत्रपाल स्टेडियम में आयोजित स्कूली प्रतियोगिता की कुश्ती में मेडल हासिल किया है। दोनों गांव पंट्टीकल्याणा के रहने वाले हैं। कोच के अनुसार नेहा का चयन नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।

कोच प्रदीप कुमार ने कहा कि नेहा 7वीं कक्षा की छात्रा है, जबकि नवनीत 10वीं का। दोनों का जिला से प्रदेश स्तरीय टीम में चुनाव हुआ था। नेहा ने 39 किग्रा भार में दीपिका राणा को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि नवनीत ने 85 किग्रा भार में इसराना के पहलवान को पराजित कर चौथा स्थान हासिल किया। दोनों गांव में ही अभ्यास करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर समालखा रेलवे स्टेशन से स्कूल तक बैंड बाजे के साथ दोनों को स्कूल ले जाया गया। स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर देवेंद्र आर्य और निदेशक नीरज आर्य ने दोनों को इनाम देकर पुरस्कृत किया। देवेंद्र आर्य ने कहा की शिक्षा हो या खेल किसी में बच्चे को अच्छा करना चाहिए। खेल शिक्षा का ही साधन है। इस मौके पर सुमित कुमार, शशिबाला, पल्लवी खन्ना, सुदेश गर्ग, सोनिया, ममता, गीता देशवाल, अनीता देवी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी