विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे नीरज चोपड़ा, ये है बड़ी वजह Panipat News

नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे। कुछ महीने पहले उनकी कोहनी की चोट का ऑपरेशन हुआ था। इस वजह से मैदान में अभ्यास करते समय फिजियो उन पर नजर रखे हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 12:06 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jul 2019 12:42 PM (IST)
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे नीरज चोपड़ा, ये है बड़ी वजह Panipat News
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे नीरज चोपड़ा, ये है बड़ी वजह Panipat News

पानीपत, [विजय गाहल्याण]। दो महीने बाद देश के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा मैदान पर नजर आए। उन्होंने कर्नाटक के विजयनगर में जेएसडब्ल्यू सेंटर में अभ्यास करते हुए अपनी गति में सुधार किया। हालांकि वे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे। उनका लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है।

पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा कोहनी की चोट से उबर चुके हैं। अप्रैल में एनआइएस पटियाला (पंजाब) में प्रशिक्षण के दौरान नीरज को चोट लगी थी। इसके बाद उनका कोहनी का दर्द बढ़ गया था। दो मई को मुंबई में डॉ. दिनशॉ पर्डिवाला ने नीरज की कोहनी की सर्जरी की थी।

थ्रो करने में बरत रहे सावधानी
नीरज के चाचा भीम सिंह ने बताया कि वह मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। उससे बात हुई थी। उसने बताया है कि थ्रो करते समय स्पीड तेज हो गई है, लेकिन वह सावधानी बरत रहा है। अभी थ्रो करने में ज्यादा जोर नहीं लगा रहा। फिजियो इशान मारवाह भी नजर रखे हुए हैं।

ओलंपिक पर नजर
उन्होंने कर्नाटक के विजयनगर में जेएसडब्ल्यू सेंटर में सुबह-शाम अभ्यास शुरू कर दिया है। नीरज 27 से 6 अक्टूबर तक दोहा में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शिरकत नहीं करेंगे। उनका लक्ष्य 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक पदक जीतना है।

chat bot
आपका साथी