Neeraj Chopra: हरियाणा के सीएम से चंडीगढ़ में मिले नीरज चोपड़ा, बड़ी जिम्‍मेदारी का दिया आफर

पानीपत के बाद नीरज चोपड़ा चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल से मुलाकात के लिए शाम को निकल गए थे। बुधवार सुबह नीरज चोपड़ा ने सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि नीरज ने देश के साथ-साथ हरियाणा का मान बढ़ाया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 11:12 AM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 04:27 PM (IST)
Neeraj Chopra: हरियाणा के सीएम से चंडीगढ़ में मिले नीरज चोपड़ा, बड़ी जिम्‍मेदारी का दिया आफर
चंडीगढ़ में सीएम साथ में हैं नीरज चोपड़ा।

पानीपत/चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर नीरज चोपड़ा बुधवार को पहली बार सीएम मनोहर लाल से मिले। नीरज चोपड़ा ने चंंडीगढ़ में सीएम मनोहर से मुलाकात की। सीएम मनोहर लाल ने नीरज का स्‍वागत किया। साथ ही मेडल जीतने के लिए बधाई भी दी। उनके साथ हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद थे।

सीएम ने कहा कि नीरज चोपड़ा को ओलिंपिक के लिए एथलीटों को तैयार करने के लिए नेतृत्‍व को कहा है। हम हरियाणा को खेलों का हब बनाना चाहते हैं। नीरज यहां आए हैं। अब देश का नाम इनके साथ जुड़ गया है। नीरज हमारे देश और खेल जगत का सम्‍मान हैं। ये होनहार खिलाड़ी हैं और हरियाणा को इन पर गर्व है।

वहीं नीरज ने कहा कि मरे पास काफी समय है और मुझे खुद भी खेलना है। मैं अपनी तरफ से पूरा योगदान दूंगा कि मैं हरियाणा और भारतीय खेल को आगे ले जा सकूं। अगले साल विश्‍व चैंपियनशिप है मेहनत करके उसमे मेडल लाना है।

सीएम ने कहा कि नीरज भी अपना दयित्‍व निभाएंगा। और ज्‍यादा से ज्‍यादा देश में मेडलों की संख्‍या बढ़ाएंंगे। इसमें हरियाणा भूमिका निभाएंगे। सीएम ने कहा पंचकूला में सेंटर आफ एक्‍सीलेंस फार ओलिंपिक्‍स फार एथलेटिक्‍स स्‍थापित किया जाएगा, जिसे नीरज चोपड़ा लीड करेंगे। मैंने नीरज को आफर किया है ताकि हरियाणा को खेल में आगे ले जाया जा सके। 

ओलिंपिक में खेलने वाले खिलाड़ी नए खिलाडि़यों के लिए अपनी भूमिका निभाएंगे। हम अभी भी 48वें स्‍थान हैं और कई देशों से पीछे हैं, हालांकि हम कई देशों से आगे भी हैं और पहली बार ये स्‍थान मिला है। हम और आगे कैसे बढ़ें इसके लिए तैयारी की जाएगी।

पानीपत में बिगड़ी थी तबियत

नीरज चोपड़ा मंगलवार को पहली बार अपने गांव खंडरा पहुंचे थे। दोपहर करीब दो बजे गर्मी के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। तुरंत दिल्ली के चिकित्सक से फोन पर बात कराई गई। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। इसके बाद बीच में ही कार्यक्रम रोक दिया गया। करीब आधे घंटे बाद नीरज चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए थे। इससे पहले उन्होंने कोच को लेकर उठे सवालों पर खुद ही विराम लगाते हुए कह दिया कि जयवीर उनके कोच हैं।

नीरज चोपड़ा पुलिस हेडक्‍वार्टर पंचकूला पहुंचे। यहां पर नीरज का सम्‍मान किया। नए डीजीपी सीनियर आइपीएस पीके अग्रवाल ने उन्‍हें सम्‍मानित किया।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी