सोने की चेन नहीं लाई तो बहू को फंदे पर टांगा, पति गिरफ्तार

आसन खुर्द गांव में मायके से सोने की चेन नहीं लाने पर महिला की हत्या कर दी गई।

By Edited By: Publish:Wed, 14 Mar 2018 02:28 AM (IST) Updated:Wed, 14 Mar 2018 11:02 AM (IST)
सोने की चेन नहीं लाई तो बहू को फंदे पर टांगा, पति गिरफ्तार
सोने की चेन नहीं लाई तो बहू को फंदे पर टांगा, पति गिरफ्तार
संवाद सूत्र, थर्मल (पानीपत) : आसन खुर्द गांव में मायके से सोने की चेन नहीं लाने पर महिला की हत्या कर शव को फंदे पर टांग दिया गया। यह आरोप मृतका के परिजनों ने लगाया है। पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया। चुलकाना गांव के मनोज पुत्र बलजीत हाल पता बलजीत नगर ने बताया कि उसका छोटा भाई अमन है। सबसे छोटी बहन 23 वर्षीय अंजू ने ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रखा था। 6 जून 2014 को अंजू की शादी आसन खुर्द के अनिल के साथ हुई थी। अनिल की रामलाल चौक पर कन्फैक्शनरी की दुकान है। ढाई साल पहले अंजू ने बेटे हर्षित को जन्म दिया। ससुराल वाले अंजू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। एक महीने पहले ससुराल वालों को तीस हजार रुपये का सामान दिया था। इससे बावजूद अनिल खुश नहीं था। वह सोने की चेन व अंगूठी की मांग कर रहा था। अंजू गत रविवार को बलजीत नगर से अपनी ससुराल अंगूठी लेकर गई थी। अनिल ने अंगूठी पहनी और फिर यह कहकर फेंक दी कि यह उसकी अंगुली में चुभती है। सोने की चेन क्यों नहीं लेकर आई। सोमवार सुबह अंजू ने फोनकर उसकी मां राजबाला को सारी घटना बताई। दोपहर बाद दो बजे अंजू के जेठ ने उसे फोन कर बताया कि अंजू ने घर पर फंदा लगा लिया है। मनोज ने बताया कि वह और उसके परिजन आसन खुर्द गांव गए तो शव बेड पर बड़ा था। मनोज का आरोप है कि दहेज के लिए अंजू की पति, अनिल, जेठ मनोज व सास ने शकुंतला ने हत्या की और फिर शव को फंदे पर टांग दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। मंगलवार को सामान्य अस्पताल के शवगृह के सामने मृतका के परिजनों व महिलाओं ने रोष जताया। महिलाओं ने ससुराल पक्ष के साथ कहासुनी की और पुलिस से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। महिलाओं को समझाया गया। इसके बाद अंजू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस के पहरे में आसन में अंतिम संस्कार किया गया। इस बारे में थर्मल चौकी प्रभारी इंद्र ¨सह का कहना है कि मृतका के पिता बलजीत की शिकायत पर अनिल, मनोज और शकुंतला के खिलाफ धारा 304बी व 34 आइपीसी के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
chat bot
आपका साथी