पत्नी के तलाक लेने से आहत युवक ने कमीज से लगाया फंदा

गत रात्रि अनिल मकान के चौबारे पर सो गया। रविवार सुबह छह बजे गुलजारी ने अनिल का शव फर्श पर पड़ा देखा। उसकी आंख के पास चोट का निशान था।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Mon, 08 May 2017 12:16 PM (IST) Updated:Mon, 08 May 2017 12:16 PM (IST)
पत्नी के तलाक लेने से आहत युवक ने कमीज से लगाया फंदा
पत्नी के तलाक लेने से आहत युवक ने कमीज से लगाया फंदा

जेएनएन, पानीपत। पत्नी के तलाक लेने से मानसिक रूप से परेशान हुए पति ने कमीज से गार्डर में फंदा लगा लिया। कमीज फटने पर फर्श पर गिरने से मौत हो गई। घटना वार्ड-3 के संतनगर का है।

पुलिस के अनुसार संतनगर निवासी 32 वर्षीय अनिल पुत्र गुलजारी लाल ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद अनिल की बेटी का जन्म हुआ पर उसकी मौत हो गई। पति-पत्नी में विवाद रहने लगा। महिला ने छह महीने पहले अनिल से तलाक ले लिया। इससे अनिल मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। एक महीना पहले अनिल ने डाई हाउस की नौकरी भी छोड़ दी थी। वह गुमसुम रहने लगा।

यह भी पढ़ें: परिवार ने गायब युवती को ढ़ूंढ लिया तो पूर्व आइजी से बोली, मुझे बचा लो

गत रात्रि अनिल मकान के चौबारे पर सो गया। रविवार सुबह छह बजे गुलजारी ने अनिल का शव फर्श पर पड़ा देखा। उसकी आंख के पास चोट का निशान था। कान से खून बह रहा था। अनिल ने गार्डर से अपनी कमीज से फंदा लगा रखा था। कमीज फटने की वजह से वह फर्श पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर डॉ. नीलम आर्य व थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिवार में अनिल के दो बड़े भाई व एक छोटी बहन है। इस बारे में थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान अनिल ने फंदा लगाकर जान दी है। धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने सैलून में पकड़ा सेक्स रैकेट, पांच युवतियों सहित सात काबू

chat bot
आपका साथी