व्यापारी, डॉक्‍टर, गृहिणी, किसान, छात्र...जो लापरवाह वही कोरोना संक्रमित

पानीपत में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता दिख रहा है। व्यापारी डॉक्‍टर गृहिणी किसान छात्र हर किसी की जान पर बन रही है। लापरवाही बरतने वाला हर शख्‍स संक्रमित हो रहा है। संक्रमितों और मृतकों में पुरुष वर्ग की संख्या अधिक है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 09:42 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 09:42 AM (IST)
व्यापारी, डॉक्‍टर, गृहिणी, किसान, छात्र...जो लापरवाह वही कोरोना संक्रमित
पानीपत में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता दिख रहा है।

पानीपत, जेएनएन। कहावत है कि महामारी जाति-धर्म-वर्ग देखकर नहीं आती। जिसने भी लापरवाही बरती, वही चपेट में आ गया। पानीपत में कोविड-19 पाजिटिव के अब तक के आंकड़े इसका सबूत हैं। 22 नवंबर 2020 तक 8957 मरीज कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 33.55 फीसद फीमेल और 66.45 मेल हैं। संक्रमितों की तुलना में महिलाओं का मौत प्रतिशत कुछ &यादा है।

ये भी जानें

66.45 फीसद पुरुष हुए कोरोना संक्रमित

33.55 फीसद महिलाएं हुईं कोरोना संक्रमित

8957 कुल संक्रमित

5952 पुरुष हैं इनमें

3005 महिलाएं हुईं संक्रमित

120 लोगों ने जान गंवाई

78  पुरुषों की जान गई

42 : महिलाओं की मौत

टेबल ग्राफ में लगाएं

सबसे ज्‍यादा घरेलू महिलाएं संक्रमित

गृहिणियां                  1036

छात्रा-छात्राएं                812

बिजनेसमैन                 473

किसान                     155

बच्‍चे                      99

डॉक्‍टर                      65

बेरोजगार                     56

सेवानिवृत्‍त                    28

स्टाफ नर्स                    26

चालक                       25

पुलिसकर्मी                   24

बैंक कर्मी                    24

कोर्ट कर्मचारी                15

सरकारी कर्मचारी            14

वकील                       13

सीआइएसफ जवान           11

कंप्‍यूटर आपरेटर             10

(सैंपल देते समय जिन्‍होंने अपना पेशा लिखवाया, दहाई या इससे अधिक अंक लिए हैं)

इस तरह बढ़ते गए कोरोना संक्रमित

31 मार्च तक          4

30 अप्रैल तक       13

31 मई तक          62

30 जून तक        200

31 जुलाई तक     1156

31 अगस्त तक     3899

30 सितंबर तक     7374

31 अक्‍टूबर तक     8011

22 नवंबर तक      8957

चढ़ते बढ़ते क्रम में लगाएं

मई में मौत फीसद  4.84

जून में मौत फीसद  3.50

जुलाई में मौत फीसद  1.30

अगस्त में मौत फीसद  1.31

सितंबर में मौत फीसद  1.21

अक्‍टूबर में मौत फीसद  1.29

नवंबर में मौत फीसद  1.34

स्वास्‍थ्‍य विभाग की सीख

-सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाएं।

-दो गज की दूरी का पालन करें।

-हाथों को सैनिटाइज करते रहें।

-अनावश्यक बाहर नहीं टहलें।

-बीमारी न छिपाएं, स्वाब सैंपल कराएं।

-समय-समय पर गुनगुना पानी पिएं।

-लौंग, इलायची, अदरक वाली चाय पिएं।

नवंबर आधा बीता है। संक्रमितों की संख्या एकाएक बढ़ी है। मौत का प्रतिशत भी पांच माह में सबसे ज्‍यादा है। स्वाब सैंपल की संख्या बढ़ाई गई है। कोविड-19 को लेकर की गई तैयारी की समीक्षा भी की गई है। जनता गाइडलाइन का पालन करे।

डा. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन

 

chat bot
आपका साथी