लाकडाउन 14 जून तक, जानिए पानीपत में क्‍या खुलेगा क्‍या रहेगा बंद

हरियाणा में लाकडाउन 14 जून तक बढ़ा दिया गया। पानीपत में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बाजार खुल सकेंगे। मॉल का समय आठ बजे तक। संख्या पचास फीसद ही रखनी होगी। शादी में 21 लोग आ सकेंगे लेकिन बरात नहीं निकाल सकेंगे।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 12:56 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 12:56 PM (IST)
लाकडाउन 14 जून तक, जानिए पानीपत में क्‍या खुलेगा क्‍या रहेगा बंद
पानीपत में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बाजार खुलेंगे।

पानीपत, जेएनएन। लाकडाउन के बीच अब छूट लगातार बढ़ाई जा रही है। एक तरह से सब कुछ धीरे धीरे अनलाक किया जा रहा है। इससे अब बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। जो मंदिर, गुरुद्वारे अब तक बंद रहते थे, वो भी खुलने लगे हैं। शादी और संस्कार में शामिल होने के लिए अब लोगों की संख्या बढ़ा दी गई है। पानीपत में सुबह-सुबह अलग ही नजारा दिखा। हालांकि बाजार प्रधानों का ये भी कहना है कि अब दायें और बायें तरफ के नियम को रद कर दिया जाना चाहिए। अब दोनों तरफ के बाजार खुल जाने चाहिए। कुछ बाजारों में तो दोनों तरफ दुकानें खुली भी दिखीं। हालांकि ये नियम विरुद्ध है।

बाजार का नियम : पानीपत में बाजार को ऑड-इवेन की जगह दायें और बायें के नियम अनुसार खोला जा रहा है। एक दिन बाजार बायें तरफ खुलेंगे, दूसरी तरफ दायें तरफ खुलेंगे। हालांकि खुली जगह और आउटर के बाजार दोनों तरफ खुल सकते हैं। जीटी रोड पर दोनों तरफ बाजार खुल सकते हैं। बाजार खुलने का समय सुबह नौ से शाम छह बजे तक रहेगा।

माॅल : पानीपत में मित्तल मेगा माल है। इस मॉल को खोलने की मंजूरी दे दी गई है। रात आठ बजे तक मॉल खुल सकता है। पहले शाम छह बजे तक ही छूट थी। माल में पचास फीसद क्षमता तक ही लोग आ सकेंगे।

धार्मिक स्थल : मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च में 21 लोग प्रवेश कर सकेंगे। मंदिर पहले खुल रहे थे लेकिन केवल पुजारी ही पूजा करते थे। आम लोग भी अब जा सकेंगे। मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

कार्यक्रम : पहले शादी घर पर ही करने का नियम था। लेकिन अब बाहर कर सकते हैं। शर्त ये है कि लोगों की संख्या 21 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अनुमति लेनी ही होगी। हालांकि बरात पर अभी भी रोक है। रैली या अन्य कार्यक्रम के लिए एक जगह पर पचास से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते।

इन पर अभी रोक : सिनेमा हाल अभी बंद रहेंगे। स्वीमिंग पूल भी नहीं खुलेंगे।

chat bot
आपका साथी