हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंड

जागरण संवाददाता पानीपत दिन भर बादल छाए रहे। शाम को हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:21 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:21 AM (IST)
हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंड
हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंड

जागरण संवाददाता, पानीपत : दिन भर बादल छाए रहे। शाम को हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट रही। ठंडक बढ़ गई। पिछले दो तीन दिनों से शीत लहर चल रही है। बुधवार को दिन की शुरुआत धुंध से हुई। दिन भर बादल छाए। 11 बजे के बाद सूर्य दिखा। बादलों के साथ सूर्य की लुकाछिपी का खेल जारी रहा है। शाम को 4 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। तापमान में गिरावट के कारण कंपाने वाली ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन हल्की बूंदाबांदी बारिश के आसार है। तापमान में और गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरु होने का अनुमान है। 27 नवंबर से एक बार शीत लहर का असर देखने को मिल सकता है।

पहाड़ी इलाकों में ब्रफबारी होने के कारण ठंडक अधिक बढ़ रही है।

हवा की दिशा बदलते ही प्रदूषण लौट आया

फिर से दम घुटने लगा। हवा की दिशा बदलते ही प्रदूषण लौट आया। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 अंक से ज्यादा रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कमलजीत का कहना है कि मौसम के कारण वायु गुणवत्ता का स्तर खराब हुै। खराब एयर क्वालिटी के चलते आसमान में धुंध छाई हुई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 355 रहा।

दिसंबर की शुरुआत से कोहरा

मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक 25-26 को हल्की बारिश होनी है। 25 को तो हल्की बारिश हो गई। अब वीरवार को हल्की बूंदाबांदी होने संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। नवंबर के आखिर और दिसंबर की शुरुआत से कोहरा पड़ना शुरु होगा और तापमान तेजी से नीचे जाएगा।

मार्निंग वाक पर कम निकल रहे

सुबह के वक्त हो रही अधिक सर्दी के कारण मार्निंग वाक पर लोगों निकलना कम कर दिया है। पार्कों में बुजुर्गों और बच्चों की संख्या घट गई है। सड़क किनारे रहने वाले लोग आग जलाकर खुद को सर्दी से बचाने की जद्दोजहद में लगे है।

chat bot
आपका साथी