सैलजा और हुड्डा संभालने निकले हरियाणा कांग्रेस की कमान, तंवर गुट ने बनाई दूरी Panipat News

चंडीगढ जाते समय पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और चुनावी अभियान कमेटी का अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जीटी रोड पर जगह-जगह स्वागत हुआ।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 12:12 PM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 04:49 PM (IST)
सैलजा और हुड्डा संभालने निकले हरियाणा कांग्रेस की कमान, तंवर गुट ने बनाई दूरी Panipat News
सैलजा और हुड्डा संभालने निकले हरियाणा कांग्रेस की कमान, तंवर गुट ने बनाई दूरी Panipat News

पानीपत, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और चुनावी अभियान कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जीटी रोड पर जगह-जगह स्वागत हुआ। दोनों चंडीगढ़ में शपथ ग्रहण के लिए जा रहे थे। दोनों एक ही कार में सवार थे। उन्होंने कार से ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। हालांकि इस दौरान तंवर गुट कहीं नजर नहीं आया। 

कुमारी सैलजा को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनावी अभियान कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस की गुटबाजी बढ़ गई है। दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय दोनों का समालखा, नांगलखेड़ी और सेक्टर-18 टोल प्लाजा पर स्वागत हुआ। पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर गुट तीनों जगह नदारद रहा।

बिना कुछ बोले निकल गए
समालखा में पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। गांव नांगलखेड़ी में मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन डॉ. कर्णसिंह कादियान के समर्थकों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। टोल प्लाजा पर पार्टी महासचिव सुनील बिंझौल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। हालांकि, दोनों नेता बिना कुछ बोले चंडीगढ़ रवाना हो गए। वे कार से भी बाहर नहीं आए। ऐसे में कार्यकर्ता निराश दिखे।

दिखी गुटबाजी
अशोक तंवर गुट के पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान पानीपत ग्रामीण सीट से टिकट की मांग कर रहे हैं। स्वागत कार्यक्रमों से उन्होंने दूरी बनाए रखी।

कुरुक्षेत्र में लगा जाम
वहीं कुरुक्षेत्र में पूर्व सीएम ने जीटी रोड पर बीच में ही गाड़ी रोककर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया। इसके चलते जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। वहीं सड़क किनारे ढाबे पर खड़े समर्थकों में मायूसी नजर आई। कई कांग्रेसी पदाधिकारियों की कुमारी सैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात नहीं हो पाई।

chat bot
आपका साथी