किसान आंदोलन: अगर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे हैं, तो पढ़ लें ये खबर, 5 किमी लगा है लंबा जाम

किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद किसान अपने काफिले के साथ पंजाब और हरियाणा के गांव में वापस जा रहे हैं। जिस वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आ रही है। ऐसे में दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री पहले ये खबर पढ़ लें...

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sat, 11 Dec 2021 03:23 PM (IST) Updated:Sat, 11 Dec 2021 03:23 PM (IST)
किसान आंदोलन: अगर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे हैं, तो पढ़ लें ये खबर, 5 किमी लगा है लंबा जाम
दिल्ली चंडीगढ़ हाइवे पर लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम।

पानीपत, [राजेश शर्मा]। किसान आंदोलन की समाप्ती के बाद किसानों का जत्था दिल्ली हरियाणा बार्डर से घरों की ओर वापस चल पड़ा है। हजारों की संख्या में पंजाब हरियाणा के किसान अपने वाहनों के साथ घर के लिए रवाना हो रहे हैं। किसानों की घर वापसी से लोगों में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। हरियाणा में सड़कों पर जगह जगह आंदोलनकारी किसानों का स्वागत किया जा रहा है। सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही है। सड़कों पर लंबा जाम लग गया है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यदि आप लोग दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे हैं तो आप पहले ये खबर पढ़ लें।  

पांच किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर किसानों के वाहनों का काफिला गुजर रहा है। करीब पांच किलोमीटर तक दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले रूट पर किसानों के वाहनों के काफिले की वजह से जाम लगा है। इसलिए बेहतर यही है कि यदि आपका दिल्ली से चंडीगढ़ जाने का प्लान है तो आप थोड़ा रुक जाएं। वहीं चंडीगढ़ से दिल्ली आने वाले यात्री आराम से सफर कर सकते हैं। इस रूट पर कोई जाम नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें... जब जींद में किसान को मनाने आए थे राकेश टिकैत, धूनी पर 7 दिनों तक बैठा था रामभज

बसताड़ा टोल प्लाजा पर लंगर की व्यवस्था

किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद आज यानि 11 दिसंबर को किसानों के घर वापसी की तारीख तय की गई थी। इसके मुताबिक किसान अपने काफिले के साथ पंजाब और हरियाणा के गांव में वापस जा रहे हैं। पानीपत टोल प्लाजा पर किसानों का स्वागत हो रहा है। किसान धीरे-धीरे अपने घरों की ओर बढ़ रहे हैं। जगह-जगह पर जहां किसानों का स्वागत किया जा रहा है। वहीं करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर लंगर की व्यवस्था की गई है। किसान जैसे जैसे बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहुंच रहे हैं तो वह लंगर के लिए वहां रुककर खाना खा रहे हैं। 

 

किसान नाचते गाते हुए घरों के लिए रवाना होते हुए।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी