कीर्ति ने नेशनल बॉ¨क्सग चैंपनशिप में जीता रजत पदक

बुआना लाखू गांव की कीर्ति मलिक ने तीसरी जूनियर नेशनल बॉ¨क्सग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता

By Edited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 07:16 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 05:47 PM (IST)
कीर्ति ने नेशनल बॉ¨क्सग चैंपनशिप में जीता रजत पदक
कीर्ति ने नेशनल बॉ¨क्सग चैंपनशिप में जीता रजत पदक

जागरण संवाददाता, पानीपत : बुआना लाखू गांव की कीर्ति मलिक ने तीसरी जूनियर नेशनल बॉ¨क्सग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता 8 से 13 सितंबर को रोहतक की नेशनल बॉ¨क्सग एकेडमी में हुई। कीर्ति का उनके गांव स्थित एकेडमी में पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। एकेडमी के बॉ¨क्सग कोच सुरेंद्र मलिक ने बताया कि कीर्ति ने सिक्कम, मिजोरम और आंध्रप्रदेश की बॉक्सरों को नाक आउट किया। वे फाइनल में मणिपुर की बॉक्सर से एक अंक के अंतर से हार गईं। कीर्ति का इंडिया कैंप में चयन हो गया है। कीर्ति ने बताया कि पिता संजय कुमार किसान हैं। वे सात साल से बॉ¨क्सग का अभ्यास कर रही है। नेशनल व स्टेट बॉ¨क्सग चैंपियनशिप में सात पदक जीत चुकी हैं। अब उसका लक्ष्य अक्टूबर में होने वाली जूनियर एशियन बॉ¨क्सग चैंपियनशिप में पदक जीतना है। इसके लिए वह रोज छह घंटे अभ्यास कर रही है। कोच सुरेंद्र मलिक की निगरानी में अपनी तकनीक में सुधार कर रही है।

chat bot
आपका साथी