गाय और मां में कोई अंतर नहीं: किरण चोपड़ा

सांसद अश्विनी चोपड़ा की धर्मपत्नी किरण शर्मा चोपड़ा ने किवाना गांव में गोशाला का उद्घाटन किया। लोगों को जागरूक करने के लिए बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ पर स्वयं की लिखी पुस्तक का विमोचन किया। लोगों को पुस्तक भी बांटी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 08:14 AM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 08:14 AM (IST)
गाय और मां में कोई अंतर नहीं: किरण चोपड़ा
गाय और मां में कोई अंतर नहीं: किरण चोपड़ा

जागरण संवाददाता, समालखा : सांसद अश्विनी चोपड़ा की धर्मपत्नी किरण शर्मा चोपड़ा ने किवाना गांव में गोशाला का उद्घाटन किया। लोगों को जागरूक करने के लिए बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ पर स्वयं की लिखी पुस्तक का विमोचन किया। लोगों को पुस्तक भी बांटी। किवाना गोशाला कमेटी के प्रधान गुलाब छौक्कर और गोरक्षा दल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि दो एकड़ पंचायती जमीन पर गोशाला का निर्माण किया गया है। जिसमें अभी 60 गायों के रखनी की व्यवस्था है।

किरण शर्मा चोपड़ा ने कहा कि गाय और मां दोनों बराबर हैं। बच्चे जब मां का दूध नहीं पीते तो उन्हें गाय का दूध पिलाया जाता है। उन्होंने सांसद अश्विनी चोपड़ा के साथ बचपन में घटी इस घटना का भी जिक्र किया। साथ ही कहा कि गोसेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती है। जिस परिवार में गाय की सेवा होगी उस परिवार की तरक्की भी साथ-साथ होती है। गाय की पवित्रता के चलते ही इसके दूध, मूत्र, दही, घी व गोबर से पंचगव्य बनता है। इसका गोबर भी पवित्र होता है। गोबर में इतने मित्र कीट होते हैं कि दूसरे हानिकारक कीट को मार देते हैं। इससे देवी देवताओं की पूजा में भी इसका उपयोग होता है। उन्होंने गोशाला निर्माण में सहयोग के लिए पंचायत, कमेटी, गोरक्षा दल के कार्यों की सराहना की। लोगों को गाय पालने और गोद लेने के लिए कहा। चोपड़ा ने कहा कि बेटी भी गाय के सामान होती है। एक साथ दो परिवारों में उजाला लाती है। इसके जन्म से निराश नहीं होना चाहिए। इनकी शिक्षा दीक्षा में कोताही नहीं बरतनी चाहिए।

विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता राजेश झट्टीपुर व कृष्ण छौक्कर ने भी लोगों को संबोधित किया। चोपड़ा चुलकाना श्याम बाबा मंदिर में भी माथा टेकने गई। इस अवसर पर संजय सरोहा, बिजेंद्र छौक्कर, कुलदीप रोहिल्ला, कुलबीर खर्ब, भुनेश छोक्कर, धर्मपाल, सुनील शर्मा, सीमा वर्मा, विनय जैन व बबली मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी