गणित कोलाज मेकिग प्रतियोगिता में किरण और श्रुति अव्वल

छात्राओं ने प्रथम और तृतीय स्थान हासिल कर अभिभावकों व कालेज का नाम रोशन किया। विजेता छात्राओं को कालेज पहुंचने पर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 09:19 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 09:19 PM (IST)
गणित कोलाज मेकिग प्रतियोगिता में किरण और श्रुति अव्वल
गणित कोलाज मेकिग प्रतियोगिता में किरण और श्रुति अव्वल

जागरण संवाददाता, पानीपत : आइबी पीजी कालेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की गणित कोलाज मेकिग प्रतियोगिता में बाजी मारी। छात्राओं ने प्रथम और तृतीय स्थान हासिल कर अभिभावकों व कालेज का नाम रोशन किया। विजेता छात्राओं को कालेज पहुंचने पर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने बताया कि छाजूराम मेमोरियल जाट कालेज, हिसार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में गणित विभाग की आर्यभट्ट सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें देश भर से विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

प्रतियोगिता में कालेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा किरण ने प्रथम और श्रुति ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं को नकद पुरस्कार व ई-प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि उन्मुख प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल का विकास होता है। साथ ही उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है। प्राचार्य ने छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया।

इस मौके पर विभागाध्यक्षा डा. अर्पणा गर्ग, प्रो. पीके नरूला, डा. निधान सिंह, प्रो. कनक शर्मा, प्रो. मनीष, प्रो. सौरव, प्रो. मानसी, प्रो. कोमल मौजूद रहे। विज्ञान व गणित संकाय के प्रोत्साहन को लेकर प्रोग्राम, विद्यार्थियों ने बनाए मॉडल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उग्राखेड़ी में विज्ञान व गणित संकाय के प्रोत्साहन के लिए प्रोग्राम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गणित व विज्ञान की क्विज व प्रदर्शनी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने अलग-अलग मॉडल तैयार किए। कई मॉडल ने अतिथियों को भी आकर्षित किया। मुख्य अतिथि डिम्पल व दिनेश (रसायन शास्त्र) सहायक प्रोफेसर रहे। अध्यक्षता प्रिसिपल मीनू चौधरी ने की। सहायक प्रो. दिनेश ने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा से भरा है। ऐसे में विद्यार्थी का हर तरह से निपुण होना बहुत जरूरी है। इसलिए विद्यार्थी तकनीक के चलने के लिए विज्ञान के प्रति भी रुचि रखी, ताकि आगे चलकर किसी तरह की परेशानी न आए। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना की। इस मौके पर रितू, दिव्या, सविता, ऊषा, किरण, नविता मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी