मॉरिशस में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : प्रो. सोलंकी

कुरुक्षेत्र : राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने घोषणा की कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह मारिशस में मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Aug 2018 10:50 AM (IST) Updated:Thu, 02 Aug 2018 04:38 PM (IST)
मॉरिशस में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : प्रो. सोलंकी
मॉरिशस में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : प्रो. सोलंकी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने घोषणा की कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती का आयोजन मॉरिशस में होगा। पवित्र ग्रंथ गीता का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया जाए। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर योजना पर काम कर रही हैं। वह बुधवार को मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष की शुरुआत के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। राज्यपाल ने इस अवसर पर केडीबी की ओर से तैयार कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा के तत्वावधान में कुरुक्षेत्र और उसके तीर्थो के विकास के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का गठन किया गया था।

कार्यक्रम में भारत में मॉरिशस के उच्चायुक्त जे गोवर्धन विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम को मंत्री कविता जैन ने भी संबोधित किया। विधायक सुभाष सुधा ने अतिथियों का स्वागत किया। सौ अधिक तीर्थो का किया जा रहा विकास

राज्यपाल के सचिव व केडीबी सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने मेहमानों का स्वागत करते हुए केडीबी के 50 सालों के सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केडीबी ने सौ से अधिक तीर्थो की पहचान की है और धीरे-धीरे उनको विकसित किया जाएगा। केडीबी के अधिकारियों और सदस्यों को किया सम्मानित

राज्यपाल सोलंकी ने इस दौरान केडीबी के अधिकारियों और सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। इनमें सदस्य सचिव कोमल आनंद, उर्वशी गुलाटी, राज्यपाल के सचिव व केडीबी सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, सीईओ रहे आइएएस एके यादव, चीफ आर्किटेक्ट वीएन शाह, सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी मो¨हद्र कुमार, वरिष्ठ आइएएस अधिकारी रेणू फुलिया, हेमा शर्मा, डॉ. किरण ¨सह, डॉ. पूजा भारती, पारुल महाजन, विकास रल्हन, केडीबी के मानद सचिव एमएम छाबड़ा, सदस्य विजय नरुला, राजेंद्र जोशी, श्याम सुंदर बंसल, उपेन्द्र ¨सघल, केसी रंगा, डॉ. ओपी पहल, सौरव चौधरी, डॉ. सुचि स्मिता, राकेश नागपाल, सुभाष चंद गुप्ता, सुरेश कुमार पूंज और अंग्रेज ¨सह शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी