जगदीश नगर में युवक सहित उसके तीन स्वजनों पर पत्थरों से हमला

जगदीश नगर कुटानी रोड के वेदपाल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। तभी रंजिश में पड़ोसी सचिन ने स्वजनों जगदीश संदीप और मितलेश के साथ मिलकर उसके साथ ही पिता रामकुमार और मां पर ईट व पत्थरों से हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 May 2022 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2022 06:21 PM (IST)
जगदीश नगर में युवक सहित उसके तीन स्वजनों पर पत्थरों से हमला
जगदीश नगर में युवक सहित उसके तीन स्वजनों पर पत्थरों से हमला

जासं, पानीपत : जगदीश नगर कुटानी रोड के वेदपाल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। तभी रंजिश में पड़ोसी सचिन ने स्वजनों जगदीश, संदीप और मितलेश के साथ मिलकर उसके साथ ही पिता रामकुमार और मां पर ईट व पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल

जासं, पानीपत : उत्तर प्रदेश के जिला बागपत की माता कालोनी के इमरान ने पुलिस को शिकायत दी कि वह

नई सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आया था। तभी ट्रैक्टर से पीछे से टक्कर मार दी। वह नीचे गिर गया। तभी भीड़ इकट्ठी हो गई। आरोपित चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शहर में विभिन्न जगहों दो युवक लापता

जासं, पानीपत : शहर में विभिन्न जगहों से दो युवक लापता हो गए। एकता विहार कालोनी के संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका बेटा नितिन बलजीत नगर में एक फैक्ट्री में काम करता है। उसका बेटा घर से फैक्ट्री के लिए निकला था। इसके बाद से बेटा लापता है। उधर, नूरपुर गढ़ी के महेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका बेटा अजय पसीना रोड सिवाह के पास काम करता है। इसके बाद से बेटा लापता है। शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को भगा ले गया

जासं, पानीपत : तहसील कैंप थाना क्षेत्र की एक कालोनी की महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी नाबालिग बेटी को अमन नामक युवक शादी की नीयत से बहका-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी