Haryana Panipat Weather Update: गर्मी ने तोड़े 18 साल के रिकॉर्ड, अब दो दिन राहत, बारिश की उम्‍मीद

मई में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। यही वजह है कि तापमान ने इस बार 18 साल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। अब दो दिन राहत की उम्‍मीद है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 01:56 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 01:56 PM (IST)
Haryana Panipat Weather Update: गर्मी ने तोड़े 18 साल के रिकॉर्ड, अब दो दिन राहत, बारिश की उम्‍मीद
Haryana Panipat Weather Update: गर्मी ने तोड़े 18 साल के रिकॉर्ड, अब दो दिन राहत, बारिश की उम्‍मीद

पानीपत, जेएनएन। गर्मी ने अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। 18 वर्षों पूर्व मई 2002 में 27 मई को 45 डिग्री तापमान रहा। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तपिश ने लोगों को झुलसा दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। 28 -29 को बूंदाबांदी होने से तापमान कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवा ने ले ली। इसकी वजह से गर्मी बढ़ी है। 30 मई को भी बूंदाबांदी के आसार है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह 11 बजे ही तापमान 40 डिग्री पर पहुंच जाता है। शाम सात बजे के बाद तक हवा गर्म चल रही है। बाजारों में दोपहर में ग्राहकी इक्का दुक्का रहती है। जबकि सुबह शाम दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। शारीरिक दूरी के मानक भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं। ज्यादा गर्मी होने के कारण लोग पार्कों में भी पहुंच रहे हैं। 

बिजली कटौती से परेशानी 

गर्मी अधिक होने पर बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है। बिजली का चार पांच कट लगने से गर्मी में और अधिक परेशान बढ़ रही है। बिजली वितरण निगम ने चीप वाले मीटर लगाने का अभियान भी चलाया हुआ है। जिस कारण पूरा-पूरा दिन बिजली कट लग रहा है। मंगलवार बुधवार को सेक्टर 25 में मीटर बदले गए जिस कारण लोगों दिन भर गर्मी में परेशान होना पड़ा। स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि यह समय मीटर बदलने का नहीं है। एक माह पहले ही मीटर बदलने चाहिए थे।

बिजली की डिमांड बढ़ी 

उद्योगों को चलने के साथ ही गर्मी अधिक होने के कारण बिजली की डिमांड बढ़ गई है। 13 मई को बिजली की मांग 37. 67 लाख यूनिट थी जो एक दिन पहले 78.23 लाख यूनिट हो गई। अर्बन की मांग 13 लाख यूनिट से बढ़कर 24 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। लॉकडाउन के कारण मई की शुरुआत तक उद्योग धंधे बंद थे साथ ही गर्मी भी कम पडऩा शुरू हुआ था। अब तापमान 45 डिग्री पार कर चुका है। 

chat bot
आपका साथी