Panipat News: पानीपत में टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, जान से मारने की दी धमकी

Panipat Crime News टावर लगा अच्छा किराया दिलाने के नाम पर 3.67 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। वापस मांगने पर जान से मरवाने की धमकी दी गई। अलग अलग चार्ज के नाम पर सप्ताह भर में वसूले लाखों रुपये।

By Ram kumarEdited By: Publish:Wed, 30 Nov 2022 11:03 AM (IST) Updated:Wed, 30 Nov 2022 11:03 AM (IST)
Panipat News: पानीपत में टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, जान से मारने की दी धमकी
पानीपत में टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई।

समालखा (पानीपत), जागरण संवाददाता। समालखा कस्बे के रहने वाले चाहत गोयल के साथ 3.67 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। उसे टावर लगा अच्छा किराया दिलाने के नाम पर ये ठगी की गई। ठगों ने अलग अलग चार्ज के नाम पर सप्ताह भर उक्त राशि वसूल ली। अब ठगे जाने का अहसास होने पर उसने पैसे वापस देने की बात कहीं तो आरोपित जान से मरवाने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़ित चाहत गोयल ने समालखा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वार्ड पांच का रहने वाला है। चार नंवबर को उसके पास एक नंबर से काल आई। जो उसे टावर लगवाने के लिए कहने लगा। उसने ध्यान नहीं दिया। फिर छह नवंबर उसी नंबर से काल आई और टावर लगवाने पर अच्छा किराया मिलने की बात कहने लगे। उसने फोन काट दिया।

इसके बाद 10 नवंबर को फिर उसके पास फोन आया। उसने अपने सीनियर से बोल बात कराई। इस पर वो भर्मित हो गया। उन्होंने बातचीत कर उसे 1650 रूपये फाइल चार्ज के तौर पर भेजने के लिए कहा. उसने 11 नवंबर को अपने अकाउंट से उनके दिए गए सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के खाते में भेज दिए। पैसे भेजने के दो घंटे बाद फिर फ़ोन आया और उन्होंने 18800 रूपये भेजने को कहा। उसने वो भी भेज दिए।

फिर उन्होंने अलग अलग चार्ज बता उससे 11 नवंबर को ही दो बार 31250 रुपये व दो बार 37130 रुपये भेजने को कहा। वो उनकी बातों में आ गया और उनके द्वारा दिए बैंक आफ बडोदरा के दूसरे खाते में उक्त पैसे भेज दिए। चाहत के मुताबिक 12 नवंबर को भी उसने उनके खाते में 81000 व 6500 रूपये भेजे। फिर 14 नवंबर 2022 को 40000 हजार, 15 नवंबर को 34240 व 16 नवंबर को 55000 हजार रूपये भेजे। इसके बाद भी वो 1 लाख 52 हजार 500 रुपये की मांग करने लगे। पैसे पास में न होने पर उसने असमर्थता जताई तो आरोपित उसके साथ गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगे।

इस पर उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपित पुलिस के पास जान पर जान से मरवाने की धमकी देने लगे।साथ ही कहा कि तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। हम सभी को पैसे खिलाते हैं।चाहत ने पुलिस से ठगों का पता लगा टावर लगवाने के नाम पर ठगे पैसे वापस दिलाने के साथ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी