हरमन, रजनी और प्रिया बनीं जागरण शेफ क्वीन

कुकिग के जरिये अपनी अलग पहचान बनाने की इच्छुक महिला पाठकों के लिए दैनिक जागरण की ओर से शेफ क्वीन कांटेस्ट का आयोजन किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:41 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:41 AM (IST)
हरमन, रजनी और प्रिया बनीं जागरण शेफ क्वीन
हरमन, रजनी और प्रिया बनीं जागरण शेफ क्वीन

जागरण संवाददाता, पानीपत : दैनिक जागरण कार्यालय में शनिवार को शेफ क्वीन कांटेस्ट की विजेताओं के सम्मानित किया गया। दैनिक जागरण के महाप्रबंधक राहुल मित्तल, समाचार संपादक राकेश क्रांति और होटल डेज के निदेशक ओपी माटा ने कांटेस्ट में द्वितीय स्थान पर रही माडल टाउन विराट नगर निवासी रजनी कंसल व तृतीय स्थान पर रहीं सेक्टर 11-12 हुडा निवासी प्रिया गुप्ता को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अंबाला की हरमनप्रीत कौर पहले स्थान पर रहीं।

कुकिग के जरिये अपनी अलग पहचान बनाने की इच्छुक महिला पाठकों के लिए दैनिक जागरण की ओर से शेफ क्वीन कांटेस्ट का आयोजन किया गया था। पानीपत के अलावा करनाल व अंबाला की महिलाओं ने घर बैठे ही अपनी पसंदीदा रेसिपी बना वीडियो बनाई थी। बनाई गई रेसिपी वीडियो को देख निर्णायक मंडल द्वारा टाप 10 का चयन किया गया था। इनको दैनिक जागरण पानीपत के फेसबुक पेज पर अपलोड भी किया गया। इन वीडियो पर लोगों के लाइक आमंत्रित किए गए। उन्हीं लाइक के आधार पर टाप तीन विजेता घोषित की गई। दैनिक जागरण ने मंच दिया

द्वितीय स्थान पर रही रजनी कंसल ने कहा कि दैनिक जागरण ने हमें अपनी प्रतिभा को दिखाने का मंच दिया। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से महिलाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। महिलाओं के हित में सराहनीय पहल

तृतीय स्थान पाने वाली प्रिया गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के हित में दैनिक जागरण ने सराहनीय पहल की। पढ़ी लिखी महिला भले गृहिणी रहे, लेकिन उनके अंदर भी प्रतिभा होती है। कुकिग के जरिये भी वो प्रदर्शन कर सकती हैं। ऐसे कार्यक्रम जरूर होने चाहिए। इससे प्रोत्साहन मिलता है।

महिलाओं को मिले मौका

होटल डेज के निदेशक ओपी माटा ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। दैनिक जागरण ने महिलाओं को एक मंच प्रदान किया। महिलाएं घर संभालती हैं। अवसर मिलने पर दूसरे क्षेत्रों में भी अच्छा काम कर सकती हैं।

chat bot
आपका साथी