ब्लैक स्पॉट बता बंद किया जीटी रोड का कट, फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन

एडीसी ने कट बंद कराया था। जीटी रोड से सेक्टर पहुंचने का एक मात्र रास्ता है। लोगों का आरोप टोल कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 23 Jun 2020 09:39 AM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2020 09:39 AM (IST)
ब्लैक स्पॉट बता बंद किया जीटी रोड का कट, फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन
ब्लैक स्पॉट बता बंद किया जीटी रोड का कट, फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन

पानीपत, जेएनएन। जीटी रोड स्थित सेक्टर-18 का कट बंद करने पर सोमवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। सेक्टर-18 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मुलाकात की तो प्रशासन ने ब्लैक स्पॉट होने की बात कही। अब कॉलोनीवासियों को ढाई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दो दिन का समय दिया है। प्रशासन के न खोलने पर स्थानीय लोगों ने खुद पत्थर हटाने की चेतावनी दी है। 

सेक्टर-18 रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के पूर्व प्रधान गुरदीप ङ्क्षसह ने बताया कि जीटी रोड से सेक्टर-18 में आने और जाने के लिए एक मात्र कट है। यह कट हुडा के नक्शे में भी है। टोल लगने से पहले भी था। अब बीते शुक्रवार को एडीसी ने कट बंद कर दिया। अब सेक्टर के लोगों को बाबरपुर से घूमकर देशबंधु गुप्ता पीजी कॉलेज से होते हुए कॉलोनी पहुंचना पड़ रहा है। करीब ढाई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। टोल कंपनी बीते वर्षों में भी कट को बंद करने का प्रयास करती रही है, लेकिन हर बार स्थानीय लोगों ने विरोध कर कट खुलवाया है। इस मामले में निर्विरोध नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए प्रधान सूरजभान राठी को बदनाम किया जा रहा है। सोमवार को एडीसी से मुलाकात कि तो उन्होंने ब्लैक स्पॉट का हवाला देकर कट बंद करने की बात कही। पानीपत में 50 से अधिक ब्लैक स्पॉट है। सबसे पहले सेक्टर-18 पर ही कार्रवाई की गई। दो दिन में कट न खोलने पर स्थानीय लोग खुद पत्थर हटाकर फेंकेगे।

बिजली संकट पर पार्षद पति ने दी धरने की चेतावनी

वार्ड नंबर 15 में बिजली का गंभीर संकट है। गर्मी में लोग परेशान हैं। बत्ती गुल होने से पानी नहीं मिल रहा है। वार्ड पार्षद बिजली निगम के अधिकारियों के संज्ञान में दे चुकी हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। वार्ड पार्षद सुमन रानी के पति अशोक छाबड़ा ने दैनिक जागरण को बताया कि किशनपुरा और शिवनगर क्षेत्र में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या है। बार बार कट लगने से लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली निगम के अधिकारियों को इस बारे में कई बारे में शिकायत दी गई। निगम के जेई से लेकर कार्यपालक अभियंता समस्या का समाधान करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो वार्ड के लोगों के साथ गोहाना रोड स्थित पावर हाउस में धरने पर बैठेंगे। धरने के दौरान सैनिटाइजेशन और शारीरिक दूरी बना कर रखेंगे। 

chat bot
आपका साथी