बिझौल गोशाला में गायों को कंबल ओढ़ाने के साथ खिलाया गुड़

वृंदावन ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा मंगलवार को साल का अंतिम दिन अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने गोशाला में गायों को कंबल उड़ाने के साथ चारा दान किया। ट्रस्ट की टीम बिझोल स्थित गोशाला में पहुंची। उन्होंने गायों की आरती उतराने के साथ गुड़ भी खिलाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jan 2020 08:57 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jan 2020 08:57 AM (IST)
बिझौल गोशाला में गायों को कंबल ओढ़ाने के साथ खिलाया गुड़
बिझौल गोशाला में गायों को कंबल ओढ़ाने के साथ खिलाया गुड़

जागरण संवाददाता, पानीपत : वृंदावन ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा मंगलवार को साल का अंतिम दिन अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने गोशाला में गायों को कंबल उड़ाने के साथ चारा दान किया। ट्रस्ट की टीम बिझौल स्थित गोशाला में पहुंची। उन्होंने गायों की आरती उतराने के साथ गुड़ भी खिलाया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बंसल व महामंत्री हरीश बंसल ने बताया कि गाय बोल नहीं पाती, लेकिन पानीपत के नागरिक उनकी भाषा समझते हैं। हर सुख दुख में गो माता की सेवा करने को तत्पर रहते हैं। संरक्षक विकास गोयल व प्रमोद मित्तल ने कहा कि इससे पूर्व गो माता की सेवा में एक म्यूजिक सिस्टम गोशाला में लगाया गया था। जिससे सुबह शाम गायों को बांसुरी सुनाई जाती है। वहीं ट्रस्ट के साथी यीशु गोयल ने अपने जन्मदिन पर गोशाला कर्मचारियों को ट्रैक सूट बांटे। इस मौके पर नवीन गर्ग, प्रमोद मित्तल, विकास गोयल, प्रिस जैन, प्रीत जैन, नवीन गुप्ता, अतुल गुप्ता, आशीष गर्ग, वैभव बंसल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी