शहीदी दिवस पर होगी लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता

क्रीड़ा भारती हरियाणा की तरफ से सोमवार को सेक्टर 29 में एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। प्रांतीय संगठन मंत्री उमेश कुमार ने कहा कि लड़कियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए क्रीड़ा भारती 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर पानीपत में राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Feb 2020 09:24 AM (IST) Updated:Tue, 04 Feb 2020 09:24 AM (IST)
शहीदी दिवस पर होगी लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता
शहीदी दिवस पर होगी लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता

जासं, पानीपत : क्रीड़ा भारती हरियाणा की तरफ से सोमवार को सेक्टर 29 में एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। प्रांतीय संगठन मंत्री उमेश कुमार ने कहा कि लड़कियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए क्रीड़ा भारती 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर पानीपत में राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करेगी। जिसमें विभिन्न प्रांतों में चल रहे क्रीड़ा भारती केंद्रों की टीमें हिस्सा लेगी। हनुमान जयंती और वीर माता जीजाबाई पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित करने को लेकर भी चर्चा कर योजना बनाई गई। इस दौरान क्रीड़ा भारती के प्रांतीय सह सचिव संजीव त्यागी, प्रांत कार्यकारिणी की सदस्या रितु सिंह, जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा हलदाना, उपाध्यक्ष सत्येंद्र मलिक, सचिव गोविद वर्मा, सह सचिव सतीश शर्मा, आशीष संधू, दीपक शर्मा और शिवकुमार शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी