पुलिस की गांधीगीरी, नियम तोड़ने वालों को दिए गुलाब

मोटर व्हीकल एक्ट-2019 के शुरुआती दिनों में सख्ताई के बाद पुलिस अब गांधीगीरी पर आई है। ऐसे वाहन चालकों को गुलाब के फूल भेंट कर यातायात नियमों को याद दिलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 09:52 AM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 06:37 AM (IST)
पुलिस की गांधीगीरी, नियम तोड़ने वालों को दिए गुलाब
पुलिस की गांधीगीरी, नियम तोड़ने वालों को दिए गुलाब

जागरण संवाददाता, पानीपत : मोटर व्हीकल एक्ट-2019 के शुरुआती दिनों में सख्ताई के बाद पुलिस अब गांधीगीरी पर आई है। ऐसे वाहन चालकों को गुलाब के फूल भेंट कर यातायात नियमों को याद दिलाया। पुलिस तीन दिन तक वाहन चालकों को फूल देकर ट्रैफिक नियमों का पालन करने की गुजारिश करेगी। पुलिस इसके बाद अपनी सख्ताई फिर से दिखाएगी।

डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स की अगुवाई में यातायात पुलिस ने शुक्रवार सुबह जीटी रोड बस स्टैंड के सामने यू-टर्न पर वाहन जागरूक कार्यक्रम शुरू किया। ट्रैफिक थाना बाबरपुर प्रभारी विक्रांत सिंह उनके साथ रहे। पुरुष वाहन चालकों ने फूल लेते वक्त आगे से नियमों का पालन करने का भरोसा दिया। महिला दोपहिया वाहन चालक फूल पकड़ते समय झिझकती रही। एक युवती ने डीएसपी को फूल लेने से इन्कार कर दिया। उसने हेलमेट लेने का भरोसा दिया। पुलिस ने इसके बाद इसराना कस्बा और राजकीय कॉलेज इसराना में जागरूक अभियान चलाया। कॉलेज में करीब 80 प्रतिशत विद्यार्थी बिना हेलमेट अपने दोपहिया लेकर आए थे। शाम के वक्त जीटी रोड लालबत्ती चौक पर अभियान चलाया।

डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि तीन दिन ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को दंडित करने के बजाय यातायात नियमों के प्रति शिक्षित, जागरूक और प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा। अभियान में कॉलेज छात्रों और गणमान्य लोगों की मदद ली जाएगी।

गुरुग्राम व दिल्ली के चालान सबसे बड़े

मोटर व्हीकल एक्ट-2019 एक सितंबर को लागू हो गया था। यातायात पुलिस उसी दिन से लगातार चालान करने में लगी हुई है। पानीपत में चार पुलिसकर्मियों के भी चालान किए जा चुके हैं। दिल्ली के मुकरबा चौक के पास एक ट्रक का 2.50 लाख का चालान कटा है। इससे पहले गुरुग्राम में 23 हजार का चालान जिले में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी