धन्वंतरि पर लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, डीसी ने किया जागरूक

मुख्य अतिथि डीसी सुमेधा कटारिया और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नवीन सुनेजा विशिष्ट अतिथि रहे। शिविर की अध्यक्षता प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर अंजू फोगाट ने की।

By Edited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 01:17 AM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 01:18 AM (IST)
धन्वंतरि पर लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, डीसी ने किया जागरूक
धन्वंतरि पर लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, डीसी ने किया जागरूक

जासं, पानीपत : हरियाणा आयुष विभाग की ओर से सेक्टर-25 स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र में आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी की जंयती पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीसी सुमेधा कटारिया और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नवीन सुनेजा विशिष्ट अतिथि रहे।

शिविर की अध्यक्षता प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर अंजू फोगाट ने की। डीसी ने कहा कि प्रकृति के पांच तत्वों से मनुष्य का शरीर बना है। मनुष्य प्रकृति के निकट रहकर ही अधिक स्वस्थ व सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद मनुष्य के सौ साल के स्वस्थ जीवन की कामना करती है। आयुर्वेद की औषधियां का रिएक्शन होने का खतरा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि रसोई आयुर्वेदिक दवाइयों का खजाना है लेकिन इस खजाने का लाभ वही लोग उठा सकते हैं जिन्हें पता है कि किस बीमारी में हल्दी या किस बीमारी में अदरक का प्रयोग करना है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सक केंद्र स्थापित करने के लिए पट्टीकल्याणा के प्राकृतिक चिकित्सा के विशेषज्ञ को बुलाकर प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर बनाकर जिला प्रशासन और चंडीगढ़ मुख्यालय को भिजवाया जाए।

chat bot
आपका साथी