लड़ाई हारे-युद्ध नहीं, चार माह बाद मजबूती से लड़ेंगे : हुड्डा

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 03 Jun 2019 01:20 PM (IST) Updated:Mon, 03 Jun 2019 01:20 PM (IST)
लड़ाई हारे-युद्ध नहीं, चार माह बाद मजबूती से लड़ेंगे : हुड्डा
लड़ाई हारे-युद्ध नहीं, चार माह बाद मजबूती से लड़ेंगे : हुड्डा

पानीपत/जींद, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव में हम केवल एक मोर्चे पर हारे हैं, युद्ध नहीं हारे। युद्ध आगामी विधानसभा चुनाव में होगा और स्थानीय मुद्दों पर होगा। प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ काफी मुद्दे हैं। इन मुद्दों और मनोहर सरकार की पांच साल की कारगुजारियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में आरक्षण दंगों पर बैठाई प्रकाश सिंह कमेटी का जो भाग प्रकाशित नहीं किया है, सरकार उसे प्रकाशित करे तो उसका चेहरा भी बेनकाब हो जाएगा। 

हुड्डा साहब! ऊपर का सिस्टम मजबूत करो। नीचे हम संभाल लेंगे
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बीच दोपहर हुए संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा-हुड्डा साहब! कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अब ऊपर का सिस्टम मजबूत करो। नीचे हम संभाल लेंगे। कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए ऊपर सिस्टम बांधना जरूरी है। जवाब में हुड्डा ने कहा कि ऊपर-नीचे की परवाह छोड़कर विधानसभा चुनाव की तैयारी करें। हमें प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनानी है। हुड्डा लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद जींद, जुलाना व सफीदों हलके के कार्यकर्ताओं का आभार जताने पहुंचे थे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी