कुरुक्षेत्र में भीषण हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हवा के चलते हुई विकराल, गाय-भैंस और बकरियां जिंदा जलीं

कुरुक्षेत्र के गांव गढ़ी रोड़ान में सोमवार आधी रात दर्दनाक हादसा हुआ। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने तेज हवा के चलते विकराल रूप ले लिया। आग में गाय-भैंस और बकरियां जिंदा जल गईं। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 08:26 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 08:26 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में भीषण हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हवा के चलते हुई विकराल, गाय-भैंस और बकरियां जिंदा जलीं
एक गाय, एक भैंस और एक दर्जन भर बकरियों की जलकर मौत हो गई।

कुरुक्षेत्र/पिहोवा, जेएनएन। सोमवार की आधी रात को गांव गढ़ी रोड़ान में अचानक आग लगने से कई गाय, भैंस व बकरियां जिंदा जल गई। वहीं कई तूड़ी के कूप भी जल गए। दमकल विभाग की गाड़ियों का बारिश व तूफान में गिरे पेड़ों ने रास्ता रोक लिया। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बारिश आने से लोगों को आग पर काबू पाया जा सका।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार देर रात को शॉर्ट सर्किट की वजह से एक झोपड़ी में आग लगी गई थी। इसके बाद तेज हवाओं के चलते आग लगभग आधे गांव में फैल गई। जिससे पशुओं के बाड़े में आग लगने से एक गाय, एक भैंस और एक दर्जन भर बकरियाों जलकर मौत हो गई। दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि साढ़े 11 बजे गांव गढ़ी रोड़ान में आग लगने की सूचना मिली थी। वे इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां लेकर चले। गांव में आते समय कई जगह सड़क पर पेड़ पड़े थे। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उनको हटाया और मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

खेल मंत्री मदद का दिया भरोसा

खेलमंत्री संदीप सिंह मंगलवार सुबह ही गांव गढ़ी रोड़ान में पहुंचे। उन्होंने मवेशियों के बाड़े और गांव का दौरा किया। राजेश, कृष्ण व आजाद ने बताया कि आग लगने से गांव में एक व्यक्ति की एक भैंस, गाय और एक दर्जन बकरी जल गई। इसके अलावा उनके मकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। खेलमंत्री ने पीड़ित परिवारों को विशेष सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने के आदेश दिए।

chat bot
आपका साथी