पानीपत में चार शो चली दीपिका की छपाक

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू पहुंचने पर उनकी फिल्म छपाक का विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर वास्तव में एसिड फेंकने वाले और फिल्म के किरदार के समुदाय पर भी भ्रम फैल रहा है। इस कारण शुक्रवार को फिल्म के रिलीज होने पर विरोध बढ़ने की आशंका रही। पानीपत में फिल्म का किसी ने विरोध नहीं किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 08:02 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 08:02 AM (IST)
पानीपत में चार शो चली दीपिका की छपाक
पानीपत में चार शो चली दीपिका की छपाक

जागरण संवाददाता, पानीपत : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू पहुंचने पर उनकी फिल्म छपाक का विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर वास्तव में एसिड फेंकने वाले और फिल्म के किरदार के समुदाय पर भी भ्रम फैल रहा है। इस कारण शुक्रवार को फिल्म के रिलीज होने पर विरोध बढ़ने की आशंका रही। पानीपत में फिल्म का किसी ने विरोध नहीं किया। पहले दिन फिल्म को कम दर्शक मिले। जीटी रोड स्थित पीवीआर सिनेमा के सिक्योरिटी मैनेजर सुरेंद्र कादियान ने बताया कि फिल्म के चार शो चले। पहले शो में 40 फीसदी सीटें ही बुक हो सकीं। उन्होंने बताया कि छपाक के मुकाबले अक्षय कुमार की गुड न्यूज और अजय देवगन की तान्हाजी को अधिक दर्शक मिले। एसिड फेंकने वाला राजेश शर्मा नहीं, बशीर खान

फिल्म देखने के बाद तहसील कैंप के अरुण ने बताया कि सोशल मीडिया पर फिल्म में एसिड फेंकने वाले का समुदाय बदलने का भ्रम फैलाया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। फिल्म में एसिड फेंकने वाले का नाम बब्बू उर्फ बशीर खान है। सच्ची कहानी पर बनी फिल्म अच्छी लगी। फिल्म लोगों को सोच बदलने के लिए प्रेरित करती है। लड़ना सिखाती है छपाक

किशनपुरा के प्रद्युमन ने बताया कि फिल्म की कहानी हालातों के विपरीत स्थिति में लड़ना सिखाती है। गलत काम करने वालों को सबक सिखाना जरूरी है। कानून सभी के लिए है। फिल्म से जिदगी जीने की प्रेरणा मिलती है।

chat bot
आपका साथी