कूड़ा डालने पर भड़के लोग, पूर्व मेयर ने मौके पर पहुंच कूड़ा उठवाया

असंध रोड फ्लाई ओवर के नीचे खुले में कूड़ा डालने पर आसपास के लोगों ने कड़ा विरोध जताया। कूड़ा डालने वालों को मौके पर ही पकड़ लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 09:41 AM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 09:41 AM (IST)
कूड़ा डालने पर भड़के लोग, पूर्व मेयर ने मौके पर पहुंच कूड़ा उठवाया
कूड़ा डालने पर भड़के लोग, पूर्व मेयर ने मौके पर पहुंच कूड़ा उठवाया

जागरण संवाददाता, पानीपत : असंध रोड फ्लाई ओवर के नीचे खुले में कूड़ा डालने पर आसपास के लोगों ने कड़ा विरोध जताया। कूड़ा डालने पर लोग इकट्ठा हो गए। कूड़ा डालने वालों को मौके पर ही पकड़ लिया। कूड़ा डालते हुए फोटो खींचकर प्रशासन को भी भेजी। लोगों के विरोध को देखते हुए मौके पर पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र ¨सह पहुंचे। कूड़ा उठाने वाले कंपनी जेबीएम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कूड़ा उठाया गया। पूर्व मेयर ने कंपनी के अधिकारियों को कहा कि भविष्य में यहां खुले में कूड़ा न डाला जाए।

फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर नगर निगम ने कूड़ा डंप करने का शैड बनाया हुआ है। पार्क के साथ डं¨पग शैड बना होने से आसपास के लोग परेशान है। अब कूड़ा डालने वाले कर्मचारी शैड में कूड़ा न डालकर सड़क पर कूड़ा डालने लगे हैं। यहां कबाड़ियों ने डेरा जमा लिया है। वे कूड़ा शेड के बाहर ही डलवाते हैं। कूड़ा बाहर डलवाकर उसमें से पोलिथीन आदि उठाते है। कूड़ा डालने वाले कर्मचारियों की मनमानी से आसपास के लोग परेशान हैं।

बदबू से परेशान अब घर के आगे डाल रहे

उद्यमी अनिल गर्ग ने बताया कि नगर निगम ने सर्विस रोड पर शैड बनवा दिया। इसके साथ पार्क व कम्युनिटी सेंटर बना हुआ है। बदबू से आसपास के लोग परेशान है। बदबू को तो सहन कर रहे हैं। अब कूड़ा डालने वाले कर्मचारियों ने शैड में कूड़ा डालने के स्थान पर सड़क बीचों बीच कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। कूड़ा हमारे घर के गेट के बाहर तक डाला जा रहा है। बारिश होने के कारण घर तक कूड़ा पहुंच गया। जिस कारण कूड़ा डालने का विरोध किया गया। मेयर सहित प्रशासन को सूचना दी गई। पूर्व मेयर भूपेंद्र ने आकर कूड़ा उठवाया। साथ ही सफाई भी करवाई। भाजपा जिला अध्यक्ष में भी दिए थे आदेश

तीन माह पहले भाजपा जिला अध्यक्ष ने कूड़ा उठाने के आदेश दिए थे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ने तीन माह पहले यहां के लोगों की समस्या को देखते हुए निगम अधिकारियों को डं¨पग स्थल हटवाने के आदेश दिए थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। मॉडल टाउन से जीटी रोड की तरफ आने वाले लोगों को भी यहां बदबू झेलनी पड़ती है।

chat bot
आपका साथी