निगम ने वार्ड 23 में अवैध कालोनी में की तोड़फोड़

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम ने वार्ड 23 बन रही अवैध कालोनी में तोड़फोड़ की। नहर के स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 03:00 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2017 03:00 AM (IST)
निगम ने वार्ड 23 में अवैध कालोनी में की तोड़फोड़
निगम ने वार्ड 23 में अवैध कालोनी में की तोड़फोड़

जागरण संवाददाता, पानीपत :

नगर निगम ने वार्ड 23 बन रही अवैध कालोनी में तोड़फोड़ की। नहर के साथ बनाई जा रही कालोनी में प्लाटों की नींव उखाड़ी गई। साथ ही, मंदिर के रूप में बन रहे भवन को तोड़ा गया। कालोनी में तोड़ फोड़ के दौरान नगर निगम की टीम के साथ भारी पुलिस फोर्स थी। पुलिस होने के कारण तोड़ फोड़ का विरोध नहीं हो सका।

पूर्व जिला पार्षद जोगेंद्र स्वामी ने अवैध कालोनी की शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर पिछले सीएम फ्लाइंग द्वारा डीटीपी ऑफिस और नगर निगम में रेड की थी। जिस पर डीटीपी द्वारा कालोनी में तोड़ फोड़ की कार्रवाई तो गई थी लेकिन आरोप था कि डीटीपी ने औपचारिकता ही निभाई थी। कुछ अवैध भवनों को छेड़ा तक नहीं था। जिस कारण दोबारा से अवैध कालोनी विकसित हो रही थी। जिला पार्षद ने इस मामले में मंगलवार को विरोध दर्ज करवाया था।

नगर निगम के एक्सईएन रामदास ने बताया कि जेसीबी के मदद ने कालोनी में 15 प्लाटों की नींव उखाड़ी गई है। मंदिर के रूप देने के लिए बनाए जा रहे भवन को तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि पहले से नगर निगम ने अवैध कालोनी न काटने की चेतावनी दी थी। नगर निगम की चेतावनी के बाद अवैध निर्माण चल रहा था। बिना किसी अनुमति के कालोनी विकसित की जा रही थी जिसकी शिकायत मिली थी।

तोड़ फोड़ की कार्रवाई में अधीक्षक अभियंता एसके अग्रवाल सहित एमई अजीत गर्ग, बिल्डिंग इंस्पेक्टर दीपक राणा मौजूद रहे। एक्सईएन रामदास ने बताया कि अवैध कालोनी के खिलाफ अभियान जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी