पानीपत में डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव 19 को

पर्यवेक्षक मूल चंद शर्मा ने 3 से 6 बजे तक रायशुमारी का काम किया। हर पार्षद की राय जानी गई। भाजपा के सभी पार्षद होने के कारण हाईकमान ही डिप्टी व सीनियर डिप्टी मेयर का नाम तय करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 07:24 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 07:24 AM (IST)
पानीपत में डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव 19 को
पानीपत में डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव 19 को

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम चुनाव को दो साल बाद 19 जनवरी को नगर निगम डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव 19 जनवरी को लघु सचिवालय में होगा। शनिवार को परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा पार्षदों की रायशुमारी के लिए पानीपत पहुंचे। उन्होंने स्काईलार्क में एक-एक पार्षद को बुलाकर उनकी राय ली। यहां सभी 26 पार्षद भाजपा के हैं। पार्षदों के साथ ही उन्होंने चुनाव को लेकर सांसद संजय भाटिया, विधायक महीपाल ढांडा, वरिष्ठ नेता नीतिसेन भाटिया, पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार, गजेंद्र सलूजा, मेयर अवनीत कौर, तरुण गांधी, सुरेंद्र अहलावत से भी मंत्रणा की। वैसे लोकेश नांगरू और अशोक कटारिया का नाम दौड़ में आगे चल रहा है। शकुंतला गर्ग, सुमन छाबड़ा और शिवकुमार शर्मा का भी नंबर लग सकता है।

पर्यवेक्षक मूल चंद शर्मा ने 3 से 6 बजे तक रायशुमारी का काम किया। हर पार्षद की राय जानी गई। भाजपा के सभी पार्षद होने के कारण हाईकमान ही डिप्टी व सीनियर डिप्टी मेयर का नाम तय करेंगे। पार्षदों की राय से पर्यवेक्षक हाईकमान को अवगत करवाएंगे। चुनाव का समय दो बजे निर्धारित किया गया है। चुनाव एक बजे ही हो सकता है। चुनाव से पहले ही पार्षदों के पार्टी द्वारा तय नाम की जानकारी दी जाएगी। संगठन लेगा फैसला, पार्षद लगाएंगे तिलक

चुनाव का फैसला संगठन लेगा। पार्षद तिलक लगाएंगे। पर्यवेक्षक ने सभी पार्षदों के मन टटोला है। जातिगत समीकरण भी ध्यान में रखे जाने हैं। चुनाव से एक घंटे पहले ही जो नाम तय हैं उनकी जानकारी देंगे। पार्षद दुष्यंत भट्ट से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि संगठन के फैसले पर पार्षद तिलक लगाएंगे।

chat bot
आपका साथी