प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी

प्रदेश स्तरीय 53 वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों के लिए तैयारी शुरू हो गई है। खेल अधिकारियों की भी नियुक्‍ित कर दी गई। खिलाड़ी प्रतिभा दिखाने को तैयार।

By Edited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 09:40 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 03:01 AM (IST)
प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी
प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, पानीपत : प्रदेश स्तरीय 53 वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में जहां जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे, वहीं जिले के खेल विशेषज्ञ प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में सहयोग देंगे। छह डीपीई और पीटीआइ की निदेशालय ने इन खेलों में ड्यूटी लगाई है। अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी (खेल) करण सिंह पुनिया ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डीपीई और पीटीआइ के साथ खेलों के आयोजन और टीमों के भेजने पर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेलों में जिला के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उनको प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी उनकी जीत की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 12 और 14 नवंबर को सोनीपत और महेंद्रगढ़ में प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता होगी। सोनीपत में बास्केटबाल और कुश्ती में अंडर-17 और 19 आयु वर्ग की लड़की और महेंद्रगढ़ में 17 और 19 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों की योग, फुटबाल में अंडर-17 लड़कियों और सॉफ्टबाल में लड़के व लड़कों की अंडर-19 आयु वर्ग की टीमें भाग लेंगी।

छह डीपीई की नियुक्‍ित
कंवीनर, चयनकर्ता और ऑफिशियल में छह की ड्यूटी जिला खेल संयोजक पीटीआइ महेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में जिला के छह डीपीई और पीटीआइ की ड्यूटी लगाई है। महेंद्रगढ़ में फुटबाल के कंवीनर जलालपुर स्थित राजकीय स्कूल के पीटीआइ नवीन मलिक को बनाया है। गढ़ी बेसक में तैनात पीटीआइ सुमित चयनकर्ता और डीपीएस समालखा के खेल अधिकारी केके सांगवान को ऑफिशियल लगाया है। सोनीपत में आयोजित प्रतियोगिता में बास्केटबाल का कंवीनर बिहोली स्कूल के पीटीआइ देवेंद्र दहिया, चंदौली स्कूल की डीपीई कविता को योग में ऑफिशियल और इसी प्रतियोगिता में ऋषिकुल स्कूल कुराना के डीपीइ दीपक को ऑफिशियल लगाया है।

chat bot
आपका साथी