आइबी एजुकेशन सोसाइटी में धर्मबीर बतरा के सिर दूसरी बार सजा ताज

आइबी एल एजुकेशन सोसाइटी में धर्मबीर बतरा के लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से प्रधान बने हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jul 2019 08:51 AM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2019 08:51 AM (IST)
आइबी एजुकेशन सोसाइटी में धर्मबीर बतरा के सिर दूसरी बार सजा ताज
आइबी एजुकेशन सोसाइटी में धर्मबीर बतरा के सिर दूसरी बार सजा ताज

जागरण संवाददाता, पानीपत : आइबी एल एजुकेशन सोसाइटी में धर्मबीर बतरा के लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से प्रधान बने हैं। उनके साथ तीनों पदाधिकारी और तीनों कार्यकारिणी सदस्यों पर भी सर्वसम्मति बनी है। चुनाव में सबसे बड़ी बात रही कि दो दिन चली प्रक्रिया में कोई दूसरा नाम किसी भी पद पर नहीं आया। कार्यकारिणी में तीन सदस्य नए जुड़े हैं। बाकी चार सदस्यों को लगातार दूसरी बार अपने-अपने पदों पर जिम्मेदारी मिली है।

आइबी एल एजुकेशन सोसाइटी का चुनाव सोमवार को आइबीएल सीसे स्कूल में हुआ। जिला रजिस्ट्रार कार्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार मंजीत सिंह एआरओ रहे। सोसाइटी के त्रिवार्षिक नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद प्रधान पद के लिए धर्मबीर बतरा पर सहमति बनाई। वे 2016 में सोसाइटी के प्रधान बने थे। अब उनका पद फिर से दोहराया गया। उन्होंने बताया कि आइबीएल एजुकेशन सोसाइटी पाकिस्तान की लैय्या तहसील में इंद्रभान लैय्या बिरादरी एजुकेशन सोसाइटी के नाम से चलती थी। आजादी के बाद पानीपत में आकर सोसाइटी को बनाया। प्रधान धर्मबीर बतरा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज को शिक्षित बनाने के साथ संस्कार पैदा करना भी है। वे स्कूल व कॉलेजों में किताबी पढ़ाई कराने के साथ नैतिक शिक्षा पर विशेष जोर देते हैं। तीन शिक्षण संस्थानों में चार हजार बच्चे

आइबी एल एजुकेशन सोसाइटी के अंतर्गत आइबी पीजी कॉलेज, आइबी सीसे स्कूल और आइबी एल पब्लिक स्कूल आते हैं। इनमें करीब चार हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। तीनों शिक्षण संस्थानों की अपनी स्वतंत्र कमेटी है। वे अपने फैसले खुद लेती है। उप प्रधान अशोक नागपाल ने बताया कि आइबी पीजी कॉलेज में स्टील का नया भवन बनाया जा रहा है। साइंस लैब व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पीजी कॉलेज और एक स्कूल बनाने की तैयारी

प्रधान धर्मबीर बतरा ने बताया कि सोसाइटी आइबी कॉलेज की पोस्ट ग्रेजुएट विभाग की एक नई बिल्डिंग शहर में दूसरी जगह बनाना चाहती है। इसके अलावा एक पब्लिक स्कूल भी बनाया जाएगा। बच्चों को यहां संस्कारों की शिक्षा दी जाएगी।

सोसाइटी में इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

पद नाम

प्रधान धर्मबीर बतरा

उप प्रधान अशोक नागपाल

सचिव रवि गुसाई

खजांची मोहन लाल अग्घी

लक्ष्मी नारायण मिगलानी कार्यकारिणी सदस्य

विनय नागपाल कार्यकारिणी सदस्य

युधिष्ठिर कार्यकारिणी सदस्य

chat bot
आपका साथी