कुटानी रोड पर ड्रेन किनारे मिला मजदूर का शव, हत्या का केस दर्ज

जागरण संवाददाता पानीपत कुटानी रोड पर ड्रेन-1 के किनारे शुक्रवार सुबह जमील (40) का श्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 08:42 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 08:42 AM (IST)
कुटानी रोड पर ड्रेन किनारे मिला मजदूर का शव, हत्या का केस दर्ज
कुटानी रोड पर ड्रेन किनारे मिला मजदूर का शव, हत्या का केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पानीपत : कुटानी रोड पर ड्रेन-1 के किनारे शुक्रवार सुबह जमील (40) का शव लहुलूहान हालत में पड़ा मिला। सिर के पिछले हिस्से में वजनी हथियार से कई वार के निशान मिले। थाना किला पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर लिया है। ये नहीं पता चला कि हत्या किसने और क्यों की।

खलील ने बताया कि वे मूलरूप से उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के बघरा गांव के रहने वाले हैं। वह नौ माह पहले ही भाई जमील के साथ कुटानी रोड पर विक्रांत मास्टर वाली गली में रहने लगा था। वह राजमिस्त्री है और जमील उसके पास ही दिहाड़ी करने लगा। वीरवार रात लगभग 11 बजे जमील घर से कहीं चला गया। शुक्रवार सुबह 7 बजे पुलिस ने उन्हें फोन करके बताया कि किसी ने जमील की हत्या कर दी है। मृतक जमील की पत्नी शबनम, दो बेटे और तीन बेटियां गांव में ही रह रहे हैं। वहीं पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है।

कॉल रिकॉर्ड और डंप रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पुलिस आरोपितों का पता लगाने के लिए जमील का कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे टावर का डंप बॉक्स का डाटा भी उठाया है, ताकि आरोपितों का पता लग सके। साइबर सेल सहित पुलिस की कई टीमें आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

50 मीटर दूर दिख रही एक संदिग्ध कार

घटनास्थल से महज 50 मीटर दूर उमेश किरयाना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात 10:19 बजे एक कार दिखाई दे रही है। इसमें एक युवक कार में बैठता है, फिर 10:32 बजे नीचे उतर कर जमील के घर की तरफ चला जाता है। आशंका है कि यही युवक जमील को घर से लाने के लिए गया था। थाना किला प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपित का पता लगा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी