डेयरी से निकल रहा गोबर, अंसलवासियों को परेशानी

जागरण संवाददाता पानीपत अंसल सुशांत सिटी के ब्लाक ए में रहने वाले लोग साथ लगते गांव बिचपड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 06:58 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 06:58 PM (IST)
डेयरी से निकल रहा गोबर, अंसलवासियों को परेशानी
डेयरी से निकल रहा गोबर, अंसलवासियों को परेशानी

जागरण संवाददाता, पानीपत :

अंसल सुशांत सिटी के ब्लाक 'ए' में रहने वाले लोग साथ लगते गांव बिचपड़ी में चल रही दूध की डेयरियों से निकलने वाले गोबर से परेशानी में पड़ गए हैं। गांव में बनी डेयरियों से निकलने वाला गोबर अंसल में बह रहा है। गांव में बनी डेयरी में गोबर उठाया नहीं जाता, बल्कि पानी से इन्हें बहा दिया जाता है। गांव में बने तालाब को भी गोबर के पानी से भर दिया गया है। दस दिनों से गोबर का यह पानी अंसल में पहुंच गया है। ए ब्लॉक में हालत बदतर हो चुके हैं। लोगों को घरों से निकलने पर गोबर के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

अंसल ब्लाक वासी नरेंद्र पिपलानी और जीएल कुकरेजा ने बताया कि दिन भर सोसाइटी में बदबू फैली रहती है। करोड़ों रुपये खर्च करके यहां मकान बनाए हैं। अंसल कंपनी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। दूध की डेयरी पर प्रतिबंध भी लगा हुआ है। डेयरी वालों को गोबर का प्रबंधन भी करना होता है, लेकिन पानी से गोबर को नालियों में बहाया जा रहा है। नालियां भी अवरुद्ध हो रही हैं। अंसल वासी मनु देव ने बताया कि अनेक बार गोबर का पानी आने की शिकायत दे चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

शहर में भी डेयरी के गोबर से हो रही नालियां ठप

पानीपत शहर के अनेक वार्डों में डेयरी होने से गोबर नालियों में बहाया जा रहा है। इससे नाले ठप हो रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी नगर निगम को डेयरी शिफ्ट करने के निर्देश दे चुका है। उसके बाद भी न तो डेयरी शिफ्ट की जा रही और नहीं गोबर को नालियों में बहने से रोका जा रहा है।

chat bot
आपका साथी