चुनरी चौपाल में इनेलो विधायक की ललकार, इबकै जेजेपी की सरकार बणा ल्यौ

कालवा में इनेलो विधायक नैना चौटाला चुनरी चौपाल में पहुंचीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार जेजेपी की सरकार बनाओ। पेंशन घर बैठे मिलेगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 10:20 AM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 10:20 AM (IST)
चुनरी चौपाल में इनेलो विधायक की ललकार, इबकै जेजेपी की सरकार बणा ल्यौ
चुनरी चौपाल में इनेलो विधायक की ललकार, इबकै जेजेपी की सरकार बणा ल्यौ

पानीपत/जींद, जेएनएन। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने गांव कालवा में हरी चुनरी की चौपाल में पहुंचीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इबकै सारे रल-मिल कै नै जननायक जनता पार्टी की सरकार बणा ल्यौ, पिलसण लैण खात्तर बुजुर्गों ने दर-दर हांडणा कौनी पड़ैगा अर या थारी पिलसण थारै घरां ए आया करैगी। 

नैना सिंह ने महिलाओं की भीड़ को देखकर कहा कि जननायक स्व. चौधरी देवीलाल ने बुजुर्गो को बुढ़ापा पेंशन 100 रुपये प्रति माह देनी शुरू की थी। प्रदेश में जेजेपी की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन बढ़ा कर तीन हजार रुपये प्रतिमाह दी जाएगी और यह पेंशन बुजुर्गों के घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी, किसानों के कर्जे माफ होंगे, महिलाओं के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा जांच व उपचार की सुविधाएं दी जाएंगी, हर 10-15 गांवों पर एक मोबाइल चिकित्सा डिस्पेंसरी दी जाएगी। 

जींद में धरा में सबको साथ लेकर चलेगी जेजेपी
उन्होंने कहा कि जींद की धरा पर बनाई गई जेजेपी पार्टी का नया झंडा-डंडा ही नहीं बल्कि आधुनिक सोच व सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। महिलाओं से आह्वान किया कि प्रत्येक महिला पार्टी संगठन के साथ 10-10 महिलाएं जोड़ें। संगठन मजबूत होने से पार्टी मजबूत होगी और वर्ष 2019 में जनता के आशीर्वाद से पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएंगी। 

महिलाओं की भूमिका सत्ता परिवर्तन में महत्वपूर्ण
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार के मंत्री व नेता अपने भाषणों और मीडिया तक की महिलाओं को लेकर चिंता व्यक्त करने तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता की चाबी महिलाओं के हाथ में हैं। प्रदेश की सत्ता परिवर्तन में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं क्योंकि वोट बैंक में से 50 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी है। कार्यक्रम में महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, जिला परिषद चेयरमैन पदमा सिंगला, महिला जिला प्रधान शीला चहल, सुशीला मलिक, सरोज पूनियां, सुमित्रा गोयत, उर्मिला मलिक, कमला ढांडा, गुड्डी देवी, कमलेश देवी, जिला प्रधान कृष्ण राठी, राजेंद्र लितानी, दयानंद कुंडू, विनोद ङ्क्षसगला उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी