विस में सामने आई कांगेस-भाजपा की बौखलाहट, 25 को दिखाएंगे ताकत : अरोड़ा

गोहाना में सम्मान दिवस पर 25 सितंबर को होने वाली रैली के लिए शुक्रवार को बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 10:04 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 10:04 AM (IST)
विस में सामने आई कांगेस-भाजपा की बौखलाहट, 25 को दिखाएंगे ताकत : अरोड़ा
विस में सामने आई कांगेस-भाजपा की बौखलाहट, 25 को दिखाएंगे ताकत : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, पानीपत : गोहाना में सम्मान दिवस पर 25 सितंबर को होने वाली रैली के लिए शुक्रवार को इनेलो-बसपा की संयुक्त बैठक हुई। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा और बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिकॉर्ड भीड़ जुटाने का आह्वान किया। हालांकि बैठक में प्रतिपक्ष के नेता अभय ¨सह चौटाला नहीं पहुंच पाए। दोनों प्रदेशाध्यक्षों ने विधानसभा सत्र में प्रतिपक्ष के नेता अभय ¨सह चौटाला और कांग्रेस विधायक कर्ण ¨सह दलाल के बीच अंदर और उसके बाहर आरोप-प्रत्यारोप को इनेलो-बसपा गठबंधन को कमजोर करने की साजिश बताया।

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन मजबूत गठबंधन हैं। भाजपा ही नहीं कांग्रेस भी इस गठबंधन से परेशान है। कांग्रेसी नेता भाजपा राज में प्रदेश में बिगड़ी कानूनी व्यवस्था पर सवाल उठाने के बजाय गठबंधन पर सवाल उठाती है।

कांग्रेस विधायक ने विस में पूरे प्रदेश को कलंकित कहकर प्रदेशवासियों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है। वे जननायक चौ. देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बारे में भी उल्टा सीधा बोलने लगे। प्रतिपक्ष के नेता ने कांग्रेस विधायक कर्ण ¨सह दलाल को जवाब दिया था। अशोक अरोड़ा ने कहा कि विस के बाहर भी इस तरह की बयानबाजी लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता अभय ¨सह चौटाला ने बाहर आने पर कर्ण ¨सह दलाल के बारे में गुस्से में कुछ कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भारत बंद पूरी तरह से फेल साबित रहा, जबकि इनेलो के हरियाणा बंद को प्रदेशवासियों का पूरा समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज एक लाख 60 हजार करोड़ के कर्ज में दबा है। इसके जिम्मेदारी कांग्रेस और भाजपा की सरकारें हैं। बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस और भाजपा में भगदड़ मची हुई है।

----

ये रहे मौजूद

इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी माटा, पूर्व स्पीकर सतबीर ¨सह कादियान, जिलाध्यक्ष सुरेश काला, आर्य सुरेश मलिक, ग्रामीण हलका अध्यक्ष कुलदीप राठी, फूलपती, महिला जिलाध्यक्ष मीनाक्षी वालिया, अशोक शेरवाल, प्रेम भालसी, बलवान वाल्मीकि, राजू डाहर, निशांत मलिक, रमेश मलिक, जयभगवान मलिक, एडवोकेट शेर ¨सह खर्ब, गुलाब खंडरा, शशिकांत कौशिक, राजेंद्र जागलान, बलकार ¨नबरी, बसपा जिलाध्यक्ष सतबीर पांचाल, अशोक मित्तल और लखपत रोड़ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी